रैपर बादशाह के ‘टटीरी’ गाने के बाद नोरा फतेही का नया गाना विवादों में आ गया है। नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माई गई कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म KD: The Devil का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। इस गाने के बोल डबल मीनिंग हैं, जिसकी हर कोई आलोचना कर रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी गाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और बॉलीवुड पर भी हमला बोला है।
अभिनेत्री नोरा फतेही के गाने पर हुए विवाद पर कंगना रनौत ने कहा, “बॉलीवुड ने अश्लीलता, हथकंडे और ध्यान खींचने के चक्कर में सारी हदें पार कर दी हैं। सारा देश जो है वो इनको धिक्कार रहा है, उनको फटकार रहा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई शर्म है, क्योंकि इस तरह के गाने हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। ये कोई बड़ी बात अभी नहीं हुई है, लेकिन बीच-बीच में उसपर प्रतिबंध लगा है। अभी मुझे लगता है उनके लिए और ज्यादा सख्ती होनी चाहिए और इस तरह का प्रदर्शन…”
कंगना ने आगे कहा कि परिवार के साथ बैठकर टीवी ऑन करना भी दुश्वार हो गया है। ऐसी अश्लीलता और अभद्रता के प्रदर्शन पर और भी सख्ती बरतने की जरूरत है… मुझे लगता है कि बॉलीवुड पर कड़ी लगाम लगानी होगी…।”
यह भी पढ़ें: ‘डायरेक्टर को कॉन्ट्रोवर्सी चाहिए थी’, नोरा फतेही पर फिल्माए डबल मीनिंग गाने पर गीतकार ने तोड़ी चुप्पी
यह भी पढ़ें: नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने ‘सरके चुनर’ पर भड़के लोग, अरमान मलिक ने भी जाहिर की नाराजगी
नोरा फतेही के गाने में अश्लीलता
नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसके लिरिक्स और डांस स्टेप्स को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जतानी शुरू कर दिया। कई यूजर्स का कहना है कि गाने में डबल मीनिंग शब्दों और बोल्ड कोरियोग्राफी का इस्तेमाल किया गया है, जो फैमिली ऑडियंस के लिए ठीक नहीं है। कुछ लोगों ने इसे अश्लील बताते हुए सेंसर सिस्टम पर भी सवाल उठाए, वहीं एक वकील द्वारा इस गाने पर बैन लगाने की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराने की खबर ने मामले को और तूल दे दिया है। मामले के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
