दिल्ली में हैलोवीन के मौके पर ‘हॉररकॉन इंडिया 2026’ इवेंट में एक्टर राणा दग्गुबाती ने एक बड़ा ऐलान करके सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपनी नई हॉरर फिल्म ‘स्केरी पिक्चर’ को प्रोड्यूस करने का ऐलान किया। इस फिल्म का निर्देशन तेलुगु फिल्ममेकर और अभिनेता रवि बाबू करेंगे, जो अपनी लीक से हटकर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कंगना ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इस प्रोजेक्ट की ऑफिशियल पुष्टि भी कर दी। लंबे समय के बाद एक्ट्रेस अब किसी हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं। ‘राज 2’ के बाद वह करीब 17 साल बाद अब इस हॉरर फिल्म में दिखाई देंगी।

‘हॉररकॉन इंडिया 2026’ इवेंट के कई वीडियो सामने आए। उन्हीं में से एक वीडियो में राणा दग्गुबाती मंच पर अगले प्रोजेक्ट के बारे में अनाउंसमेंट करते दिखाई दिए। उसी दौरान स्क्रीन पर फिल्म का नाम दिखाई देता है और उसी के साथ लिखा आता है कंगना रणौत का नाम।

यह भी पढ़ें- हिना खान 13 साल का रिलेशनशिप करना चाहती थीं खत्म, खुद बताई वजह, पति का क्या था रिएक्शन?

हालांकि, राणा के प्रोडक्शन हाउस की ओर से अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। वहीं, कंगना रनौत ने एक इंस्टाग्राम पेज के वीडियो को री-पोस्ट किया है, जिसमें राणा इस फिल्म का खुलासा करते दिखाई दे रहे हैं।

राणा दग्गुबाती ने बताया कि इस फिल्म का निर्देशन उनके दोस्त रवि बाबू करेंगे। रवि बाबू तेलुगु में कई हॉरर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, लेकिन यह फिल्म उनके करियर की पहली हिंदी फीचर फिल्म होगी। अब तक इस प्रोजेक्ट की जानकारी हिंदी मीडिया को नहीं दी गई थी और इस मंच के जरिए पहली बार फिल्म को लेकर आधिकारिक जानकारी पब्लिक के सामने दी गई है।

यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai Birthday: एक्ट्रेस ना होती तो क्या होती ऐश्वर्या राय, मिस वर्ल्ड बनने के बाद रह गया था ये सपना अधूरा

रवि बाबू दिवंगत तेलुगु एक्टर चलपति राव के बेटे हैं। उन्होंने 1998 में एक्टिंग और 2002 में निर्देशन की शुरुआत की थी। वह अपनी अलग और एक्सपेरिमेंटल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर हमेशा सफल न रही हों, लेकिन उनकी कहानियां काफी अलग होती हैं।