बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए काफी चर्चाओं में रहती हैं। जेन जी हो या बॉलीवुड के लोगों पर उनके तीखे बयान, अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जुलाई में हुए सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान कई बॉलीवुड एक्टर जंतर मंतर पर दिखाई दिए थे। उस समय नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड की चुप्पी पर निशाना साधा था, जिसके बाद कंगना ने उन्हें लोमड़ी का टैग दिया था।

यह भी पढ़ें- 70s का 4 मिनट 39 सेकेंड का ये सदाबहार गाना जो प्रेमी की भावना और धोखे के डर, दोनों को जाहिर करता है

अब एक बार फिर कंगना नसीरुद्दीन शाह पर बरस पड़ी हैं। उनका कहना है कि नसीरुद्दीन शाह पाकिस्तान प्रेमी हैं। जंतर मंतर पर पहुंचे बाकी एक्टर्स के लिए कंगना ने कहा है कि वो सब घड़याली आंसू बहाने वाले लोग हैं।

यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब नसीरुद्दीन शाह ने उन बॉलीवुड सितारों पर सवाल उठाए, जो शिक्षा सुधारों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आए थे। ‘द वायर’ को दिए एक इंटरव्यू में शाह ने कहा था कि ‘ये सेलेब्रिटीज तभी आवाज उठाएंगे, जब उनका जमीर उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर करेगा।’

उन्होंने अपनी बात समझाने के लिए एक कहावत का हवाला देते हुए कहा कि ‘जिसके मुंह में हड्डी होती है, वह भौंक नहीं सकता।’ उनके मुताबिक, जब वह हड्डी मुंह से निकल जाएगी या उनके दांत टूट जाएंगे, तभी वे अपनी आवाज उठाएंगे।

यह भी पढ़ें- ‘न निकलेंगे न वायरल होंगे’, मीम्स वायरल हुए तो रवि किशन को कमरे में बंद करके रखना चाहती हैं उनकी पत्नी

नसीरुद्दीन शाह के इस बयान के बाद कंगना ने उन पर आरोप लगाया था कि वह भारत का खाकर पड़ोसी देश के लिए लड़ते हैं। अब एक बार फिर कंगना ने उन पर पलटवार किया है। ‘लोमड़ी’ कमेंट पर बात करते हुए कंगना बताती हैं कि ‘मैंने उनको इसलिए ये कहा क्योंकि उन्होंने एक गंदा वीडियो बनाया था जिसमें वह इस तरह की धमकियां दे रहे थे, इस तरह की बातें कर रहे थे, जो हमारे प्रतिनिधि हैं पूरी दुनिया में, प्रधानमंत्री जी को इतने बड़े-बड़े पुरस्कार मिले। उनके बारे में वो ऐसा कह रहे हैं।’

इसके अलावा कंगना ने अपने कई राजनीतिक और फिल्मी जगत से जुड़े कमेंट्स के बारे में भी बात की। कंगना ने कहा कि ‘जब देखो, चाहे उनकी फिल्म हो, चाहे उनकी कोई बात हो, इंटरव्यू हों, ये फिल्म इंडस्ट्री की पाकिस्तान के लिए प्रेम कथा कब खत्म होगी। जब देखो पाकिस्तीन के प्रेम में ये लोग मरे ही जाते हैं। तो मैं जानना चाहती हूं कि विभाजन के इतने साल हो गए लेकिन ये प्रेम कहानी खत्म क्यों नहीं हो रही हैं। जब इतना ज्यादा, चाहे वो पहलगाम अटैक हो, चाहे हमने ऑपरेशन सिंदूर से दूर किया हो।’

आखिर में कंगना कहती हैं कि ‘जब दिल्ली में ऐसी स्थति बनी तो ये सब इंडस्ट्री वाले घड़ियाली आंसू बहाने आ गए थे। अब झारखंड में जब बच्चों पर जुल्म हो रहे हैं तो ये चुप क्यों हैं। ये फिल्म इंडस्ट्री वाले झारखंड क्यों नहीं जा रहे है जेन जी के लिए।’

जुलाई में हुए जेन जी प्रदर्शन के दौरान कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई थी और साथ ही कई सेलेब्रिटी जंतर मंतर पर दिखाई भी दिए थे लेकिन इस समय झारखंड में चल रहे छात्र प्रदर्शन पर बॉलीवुड ने चुप्पी साधी हुई है।