नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इसके तमाम वीडियो अब भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत ने जेन जी के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि यह सब देखकर मुझे बहुत दुख हुआ है। जेन जी की भाषा और उनके तरीके से मुझे लगता है कि हमें अपने युवाओं को सही दिशा में ले जाने की जरूरत है।
कंगना ने लिखा, “मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी बदसूरती नहीं देखी; GenZ के विरोध-प्रदर्शनों की ये रील्स देखकर तो उल्टी आ जाती है। जिस तरह से वे बात करते हैं और जैसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। मैंने कभी किसी फ़्रेम में एक साथ इतनी अजीब और भद्दी चीजें नहीं देखीं। छी! इन्हें कौन पैदा कर रहा है और इनकी परवरिश कैसे हो रही है?”

उन्होंने आगे लिखा, “भारत अलग-अलग तरह के खूबसूरत लोगों की जगह है, जो शालीनता और सांस्कृतिक समझ से जुड़े हैं। आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और उन्हीं की तरह दिखते और बर्ताव भी करते हैं। इसमें कोई विरोधाभास या उलटफेर नहीं है, बस आप दुनिया के सामने अपनी गंदगी, कचरा और बदसूरती ही परोस रहे हैं। इन रील्स ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है, अब मुझे ठीक होने और डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है।”
यह भी पढ़ें: ‘गुपचुप शादी नहीं करूंगी’, कंगना रनौत ने बताई गले में मंगलसूत्र पहनने की सच्चाई
बता दें कि ये पहली बार नहीं, कंगना रनौत इससे पहले भी इस छात्र आंदोलन को लेकर खुलकर अपनी राय जाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के जरिए प्रदर्शन के तरीके और उसमें इस्तेमाल की जा रही भाषा पर आपत्ति जताई थी। साथ ही उनका कहना था कि सड़कों पर उतरकर सरकार पर दबाव बनाने की राजनीति सही तरीका नहीं है।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा’, दिलजीत दोसांझ ने सीजेपी प्रोटेस्ट को खुलकर किया सपोर्ट, लिखा- मैं अथॉरिटी से…
यह आंदोलन शुरुआत में नीट पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों के गुस्से से शुरू हुआ था। धीरे-धीरे इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल होते गए और इसकी मांगें भी सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं रहीं। फिलहाल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ये आंदोलन खत्म हो चुका है।
