दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और पीयूष मिश्रा के बीच दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए छात्र प्रदर्शन के बाद से जुबानी जंग चल रही है। इस विवाद में अब अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत भी शामिल हो गई हैं। पीयूष मिश्रा ने छात्र प्रदर्शन के दौरान बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर नसीरुद्दीन शाह की ‘कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर उन्हें घेरा था। अब कंगना ने पीयूष मिश्रा का समर्थन करते हुए नसीरुद्दीन शाह के बयान पर निशाना साधा है।

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीयूष मिश्रा के नसीरुद्दीन शाह को लेकर दिए गए हालिया बयान से जुड़ी एक खबर शेयर की। इसमें उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के पहले दिए गए ‘मुंह में हड्डी दबाए कुत्ते’ वाले बयान का भी जिक्र किया।

कंगना ने लिखा, “सच तो यह है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूं, उसकी रखवाली करती हूं और उसके लिए लड़ती हूं। नसीर साहब खाते तो इस देश का हैं, लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं।”

यह भी पढ़ें: ‘छात्र आंदोलन सबसे सच्ची आवाज’, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर अनुपम खेर का रिएक्शन, स्वरा बोलीं- ‘युवाओं के खिलाफ जंग’

कंगना ने आगे नसीरुद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ भी कह दिया। उन्होंने लिखा कि आज के समय में किसी इंसान को कुत्ता कहना भी एक तरह से तारीफ है, क्योंकि वफादारी और मासूमियत बहुत कम देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि वह नसीरुद्दीन जैसे लोमड़ी कहलाने के बजाय कुत्ता कहलाना पसंद करेंगी।

पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछा था सवालमैं नसीरुद्दीन जैसे लोमड़ी बनने के बजाय कुत्ता बनना पसंद करूँगा।

इससे पहले झारखंड में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह की पुरानी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, “नसीर साहब, आपने CJP के प्रदर्शन के दौरान कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में नहीं बोल रहे हैं। आपने कहा था कि जिनके मुंह में हड्डी होती है, वे बोल नहीं सकते। पूरे सम्मान के साथ मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि वे दूसरे कुत्ते कौन हैं, जो बोल नहीं सकते?” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

बॉलीवुड की चुप्पी पर नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा था?

दरअसल, नसीरुद्दीन शाह ने CJP के नेतृत्व में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान बॉलीवुड के कई सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि जब उनकी अंतरात्मा उन्हें ऐसा करने के लिए कहेगी, तब वे बोलेंगे। नसीरुद्दीन शाह ने एक कहावत का हवाला देते हुए कहा था कि जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वह भौंक नहीं सकता। जब उसके मुंह से हड्डी गिर जाती है या उसके दांत टूट जाते हैं, तभी वह भौंकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…