कंगना रनौत ने हाल ही में करण जौहर के साथ अपने पुराने मतभेदों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि अब उन्होंने करण जौहर के प्रति अपनी नाराजगी छोड़ दी है और उनके साथ शांति बना ली है।

कंगना ने यह भी साफ किया कि वह करण जौहर को एक बुरा इंसान नहीं मानतीं, लेकिन उनके स्वभाव को सुपरफिशियल, फ्लेकी और फ्लैशी बताया।

ANI से कॉफी विद करण विवाद के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा कि करण को अपने स्टाइल और रवैये पर गर्व है और उन्हें लगता है कि इंडस्ट्री में उनका एक खास ग्रुप है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि करण में ह्यूमर की अच्छी समझ है।

‘कम से कम संसद में तो हमें बख्श दीजिए’, चिराग पासवान संग नाम जुड़ने पर जानें क्या बोलीं कंगना रनौत

इसी बातचीत में कंगना ने शाहरुख खान के बारे में भी बात की और उन्हें बेहद विनम्र और महिलाओं के प्रति शिष्ट व्यवहार रखने वाला बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कभी तीनों खान- शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ काम करने का मौका तो मिला, लेकिन उन्होंने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई।

कंगना और करण जौहर को लेकर विवाद तब शुरू हुआ था जब 2017 में ‘कॉफी विद करण’ शो में कंगना ने करण जौहर को नेपोटिज्म का फ्लैगबियरर कहा था, जिसके बाद दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए थे।

हकीकत से पर्दे तक, आखिर क्यों बढ़ रहा है बायोपिक फिल्मों का चलन