बॉलीवुड क्वीन और राजनेता कंगना रनौत बॉलीवुड में अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती है। वह हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती दिखाई देती है और इसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती है। कई शानदार किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस राजनीति की तरफ रुख कर चुकी हैं।
अब हाल ही में कंगना रनौत ने दिग्गज अभिनेत्री वैजयंतीमाला की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। देखते ही देखते उनका यह पोस्ट वायरल होने लगा। इस पोस्ट में कंगना ने वैजयंतीमाला के क्लासिकल डांस की भरपूर तारीफ की। वीडियो में वैजयंतीमाला भरतनाट्यम करती दिखाई दी। वैजयंतीमाला की माला की तारीफ करते हुए कंगना ने उन्हें इंसान से बढ़ कर बताया।
यह भी पढ़ें- ‘गुपचुप शादी नहीं करूंगी’, कंगना रनौत ने बताई गले में मंगलसूत्र पहनने की सच्चाई
कंगना का वैजयंतीमाला के लिए पोस्ट
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वैजयंतीमाला का एक पुराना वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसमें अभिनेत्री क्लासिकल डांस की पोशाक में नजर आ रही है। वीडियो को साझा करते हुए कंगना ने लिखा- याद दिला दूं कि धरती पर रहने वाला हर इंसान सिर्फ इंसान नहीं होता। कुछ लोग दिव्य होते है और उनका जन्म सिर्फ इसलिए होता है ताकि आम इंसान उनकी पूजा कर सकें।

उस दौर में हिंदी सिनेमा की शुरुआती महिला सुपरस्टार्स में से एक वैजयंतीमाला मानी जाती थी। अपने समय की काफी खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री थी, साथ ही काफी शानदार क्लासिकल डांसर भी थी। उस दौर में भरतनाट्यम को फिल्मों में लाने में उन्होंने एक शानदार भुमिका निभाई।
यह भी पढ़ें- ‘मुझसे गलती हो गई’, राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से क्यों मांगी माफी? बोले- मैं बहुत भुलक्कड़ हूं
50 के दशक में वैजयंतीमाला ने कैसे बनाई पहचान
वैजयंतीमाला का जन्म 13 अगस्त 1933 को चेन्नई में हुआ था। बॉलीवुड में वैजयंतीमाला को शुरुआती पहचान 1949 की तमिल फिल्म वाज़काई से मिली। इसके बाद जब इसी फिल्म का हिंदी रूपांतरण बहार रिलीज हुआ, तो वह देशभर में मशहूर हो गईं।
एक्ट्रेस ने 1950 और 60 के दशक में उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। नागिन, मधुमति, संगम और देवदास जैसी फिल्मों में उनके अभिनय और नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
