पुणे का केतन हत्याकांड मामला चर्चा में बना हुआ है, जिसकी फिलहाल जांच चल रही है। अब इस पर एक बार फिर अभिनेत्री कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने जांच में सामने आए नए खुलासों का इस्तेमाल करते हुए युवाओं को जीवन में उद्देश्य, आत्म-संयम और सोशल मीडिया से प्रभावित रिश्तों के खतरों पर अपनी राय दी है।

दरअसल, कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस मामले से जुड़ी एक खबर शेयर की। उनकी पोस्ट में रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ताओं को पता चला है कि मृतक केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल ने कथित तौर पर चार महीने पहले चेतन चौधरी से शादी कर ली थी, जबकि उसी दौरान केतन के साथ उनकी शादी की तैयारियां भी चल रही थीं।

यह भी पढ़ें: ‘उसे मारने में जितनी मेहनत की…’, अमाल मलिक ने केतन अग्रवाल मौत मामले पर दिया रिएक्शन, बोले- यह आदमी इसके लायक…

कंगना ने किया पोस्ट

इस खबर को शेयर करते हुए कंगना ने एक लंबा नोट लिखा और इसे आज की पीढ़ी की जीवनशैली से जोड़कर देखा। उन्होंने लिखा, “व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, बेंचिंग, घोस्टिंग, डबल या ट्रिपल डिजिट बॉडी काउंट, क्रम्बिंग, सीइंग, टेस्टिंग, फिल्टर्स, स्टोरीज, ड्रग्स, क्लब्स- यह सब और बहुत कुछ होने के बावजूद लोगों को संतुष्टि नहीं मिल रही है। बिना किसी लक्ष्य या मकसद के जुनून खुद को नुकसान पहुंचाने वाले कई ऐसे रैंडम तरीके ढूंढ लेता है।

इसलिए जुनून जरूरी है, लेकिन वह आपके करियर या किसी हुनर के लिए होना चाहिए। मैं युवाओं से कहना चाहती हूं कि अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, खुले विचार रखें लेकिन जीवन में सादगी और अनुशासन बनाए रखें। इससे आप जेल, बोरियत, नकारात्मकता, डिप्रेशन और कई दूसरी मुश्किलों से बच सकते हैं।”

पहले कही थी एक्ट्रेस ने ये बात

हालांकि, यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कंगना इस मामले पर अपनी राय दे चुकी हैं। पिछले महीने जब सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने कहा था कि अगर उनकी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए, तब भी कंगना ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था, “आजकल सिर्फ परिवार, घर या माता-पिता को देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि बच्चों के संस्कार कैसे हैं।

ज्यादा अहम यह है कि उन्हें कौन प्रभावित कर रहा है, वे किन लोगों के साथ समय बिताते हैं और सोशल मीडिया, एआई या असल जिंदगी में उनके प्रभाव क्या हैं। माता-पिता को दोष नहीं दिया जा सकता, क्योंकि आज लोग एक साथ कई तरह की जिंदगी जी रहे हैं। लोग अपनी एक आकर्षक छवि बनाकर पेश करते हैं, क्योंकि अब यह ज्यादा मायने रखता है कि लोग उन्हें कैसे देखते हैं, न कि वे वास्तव में क्या महसूस करते हैं या असल में कौन हैं। इसलिए बच्चों के कामों के लिए परिवारों को नहीं परखा जाना चाहिए।”

बता दें कि केतन अग्रवाल मर्डर मामले में पुलिस एक्शन में है। मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस की जांच में पता चला है कि लोहागढ़ फोर्ट में सिया गोयल ने जमीन पर बैठकर इशारा किया था। इशारे के बाद चेतन चौधरी ने केतन को पहाड़ी से नीचे धक्का दे दिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर