टीवी एक्ट्रेस कांची कौल ने शेयर किया बेटे इवार के लड़खड़ाते कदमों का वीडियो, 5 घंटे में 50 हजार लोगों ने देखा
टीवी एक्ट्रेस कांची कॉल ने अपने बेटे इवार का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में नन्हा इवार अपने कदमों को संभालता हुए अपनी मां की ओर बढ़ रहा है।

टीवी एक्ट्रेस कांची कॉल ने अपने बेटे इवार का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में नन्हा इवार अपने कदमों को संभालता हुए अपनी मां की ओर बढ़ रहा है। वीडियो को पोस्ट किए जाने के 5 घंटे के अंदर इसे 54 हजार लोगों ने इंस्टाग्राम पर लाइक किया है। मालूम हो कि कांची के कुल दो बेटे हैं जिनमें से एक का नाम अजहर है और दूसरे का नाम इवरार है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कांची ने अपने बच्चों की कोई वीडियो या तस्वीर शेयर की हो। इससे पहले भी वह इार और अजहर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रही हैं। हम यहां पर कांची के लेटेस्ट वीडियो के अलावा कुछ पुरानी तस्वीरें भी दिखा रहे हैं जिनमें उनके बेटे साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
कांची की लेटेस्ट एक्टिविटी की बात करें तो हाल ही में उनकी टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य के लीड अभिनेता शब्बीर आहूवालिया के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। इन दिनों ये कपल छुट्टियां सेलिब्रेट करने मालद्वीप में हैं। समुंदर की लहरों के बीच दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में जहां शब्बीर काफी कूल हैंडसम नजर आ रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी कांची कोल बेहद लग रही हैं।
https://www.instagram.com/p/BP6gV8AD6pp/
https://www.instagram.com/p/BNeBwUWgPi-/
https://www.instagram.com/p/BPz3wsYlM_S/
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।