NEET-UG को लेकर हाल के दिनों में बड़ा विवाद सामने आया है। 2026 की परीक्षा को पेपर लीक और गड़बड़ियों के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है। ऐसे में कई छात्रों की मेहनत पर पानी फिर गया। ऐसे में एक्टर और राजनेता कमल हासन ने गुस्सा जाहिर किया है।

कमल हासन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अपने फेसबुक अकाउंट पर सवाल उठाया कि परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों को हुई मानसिक पीड़ा की जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने यह भी कहा कि लाखों छात्रों के सपने चकनाचूर हो गए हैं।

कमल हासन ने लिखा, “नीट प्रवेश परीक्षा के लिए दिन-रात पढ़ाई करने वाले 22 लाख छात्रों की मेहनत और सपने आपराधिक साजिशों के कारण चकनाचूर हो गए हैं। इस मानसिक पीड़ा की जिम्मेदारी कौन लेगा?”

यह भी पढ़ें: ‘शर्म आनी चाहिए’, मुकुल देव के अंतिम संस्कार पर पैपराज़ी के रवैये पर बोले राहुल देव- मैंने भाई खोया था…

अभिनेता-राजनेता ने सालों से नीट परीक्षा से जुड़े बार-बार लगने वाले आरोपों पर भी बात की। परीक्षा से जुड़ी व्यवस्था और धार्मिक गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने लिखा, “आज तक मुझे एक भी ऐसी नीट परीक्षा याद नहीं है जो धांधली के आरोपों के बिना हुई हो। इसीलिए हम शिक्षा को राज्य सूची में वापस लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें: ‘हीरोइन को नाचना नहीं आता’- जब सरोज खान ने सोनाली बेंद्रे को सिखाने से किया इनकार

उन्होंने आगे लिखा, “भारतीय छात्रों को इस अन्यायपूर्ण NEET परीक्षा और इसके पीछे काम कर रहे माफिया से बचाया जाना चाहिए।”

बता दें कि NTA ने NEET (UG) के पेपर लीक और गड़बड़ियों के आरोप सामने आने के बाद 3 मई 2026 को हुई परीक्षा को रद्द कर दिया है। जिसमें करीब 22 लाख छात्र शामिल हुए थे। अब NTA दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी कर रही है। साथ ही सीबीआई अब इस मामले की जांच करेगी। पेपर लीक होने की पूरी कहानी जानने के लिए यहां क्लिक करें…