अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ओपन लेटर लिखते हुए अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को नसीहत दी है। दरअसल, एक्टर का यह बयान अमेरिका की तरफ से आए एक बयान की प्रतिक्रिया में आया है। हाल ही में अमेरिका के वित्त मंत्री स्‍कॉट बेसेंट ने कहा था कि मिडिल ईस्ट कनफ्लिक्ट के कारण दुनिया भर की तेल सप्लाई चेन प्रभावित हो गई, जिसके बाद अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने की अनुमति दी।

इस बयान के बाद कमल हासन ने अपने ओपन लेटर में लिखा कि भारत किसी अन्‍य देश से आदेश नहीं लेता है, आप अपने काम से काम रखें। राज्यसभा सांसद और मक्कल निधि मय्यम के नेता कमल हासन ने ट्रंप के लिए पोस्ट करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, “प्रिय राष्ट्रपति महोदय, हम भारत के लोग एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के नागरिक हैं। अब हम  किसी दूसरे देश से ऑर्डर नहीं लेते। कृपया अपने काम से काम रखें।”

यह भी पढ़ें: ‘सब अच्छा ही होगा’, तलाक और अफेयर की खबरों के बीच विजय ने कही ये बात, बोले- मुझे पता है आप में से कई लोग…

इसके आगे उन्होंने लिखा, “देशों के बीच आपसी सम्मान ही दुनिया में शांति बनाए रखने का सही तरीका है। हम आपके देश और वहां के लोगों के लिए शांति और तरक्की की कामना करते हैं। कमल हासन- एक प्राउड भारतीय नागरिक। संस्थापक- मक्कल नीधि माइअम।”

क्या बोले थे अमेरिकी ट्रेजरी सचिव

बता दें कि मिडिल-ईस्ट में जंग के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई है। ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को ब्लॉक कर दिया, जहां से दुनिया की 20 प्रतिशत तेल सप्लाई होती है। ऐसे में भारत में तेल के दाम बढ़ने का अनुमान था। हालांकि, इसी बीच भारत को 3 अप्रैल तक रूस से कच्चा तेल खरीदने की शर्तों के साथ छूट मिल गई है।

इस पर अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के ऊर्जा एजेंडे के तहत यह अस्थायी कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण पार्टनर हैं और ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking Report: ‘धुरंधर 2’ के बिके 1.2 लाख से ज्यादा टिकट, रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 13.26 करोड़