बॉलीवुड अभिनेत्री मीना कुमारी और फिल्ममेकर कमाल अमरोही की शादी फिल्मीजगत का एक बड़ा मशहूर किस्सा रही है। हाल ही के इंटरव्यू में कमाल अमरोही के बेटे ताजदार ने उनकी मां और मीना कुमारी के साथ की मुलाकात को याद किया।

उन्होंने बताया कि कमाल अमरोही की पहली पत्नी को मीना कुमारी के साथ शादी के बारे में एक मैगजीन के जरिए पता चला था। ताजदार ने अपनी मां और मीना कुमारी की पहली मुलाकात का किस्सा भी साझा किया।

यह भी पढ़ें- सौतेले बेटे ने बताई मीना कुमारी की सबसे बड़ी कमजोरी, कमाल अमरोही से शादी का ये किस्सा आपने नहीं सुना होगा

फिल्ममेकर कमाल अमरोही ने अपने जीवन में चार शादियां की थीं, ताजदार की मां उनकी दूसरी पत्नी थीं जिनका नाम सय्यदा अल-जहरा महमूदी था। उसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री मीना कुमारी संग तीसरी शादी कर ली। इस बारे में सय्यदा को एक मैगजीन के जरिए पता चला था, और उन्हें जानकर काफी बुरा लगा था।

दुल्हन वहीं जो पिया मन भाए

विक्की ललवानी के साथ बातचीत में ताजदार बताते हैं कि उनकी मां का फिल्मी जगत से कोई नाता नहीं था, इस वजह से उन्हें फिल्मी जगत की कई बातों के बारे में पता नहीं चलता था। मीना कुमारी और अपनी मां की मुलाकात को याद करते हुए ताजदार ने बताया कि “जब मेरी मां को पता चला कि छोटी अम्मी की तबीयत ठीक नहीं है, तो वह उनसे मिलने पहुंचीं। मुलाकात के दौरान मेरी मां ने अपनी चूड़ियां उतारकर छोटी अम्मी को पहना दीं। चूड़ियां देते हुए उन्होंने कहा, ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए।’ उन्होंने आगे कहा कि मेरे पति आपसे खुश हैं।”

पहली पत्नी को मीना कुमारी के बारे में कैसे पता चला

उन्होंने बताया, “मेरी मां बेहद रूढ़िवादी विचारों वाली महिला थीं और उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं था। उन्हें फिल्मों के बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं थी। उन दिनों ‘शमा’ नाम की एक बेहद लोकप्रिय हिंदू मैगजीन हुआ करती थी, जबकि उसका हिंदी एडिशन ‘सुषमा’ नाम से प्रकाशित होता था।”

“एक दिन मेरी मां उस मैगजीन को पढ़ रही थीं, तभी उनकी नजर एक लेख पर पड़ी, जिसमें कमाल अमरोही और मीना कुमारी के प्रेम संबंधों के बारे में लिखा था। उस समय मीना कुमारी भारत की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं।”

यह भी पढ़ें- ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की रूपा पहले बनने वाली थीं लता मंगेशकर, राज कपूर की वजह से जीनत अमान को मिला रोल |CineGram

कमाल अमरोही से कभी नहीं किया कोई सवाल

उस समय कमाल की पत्नी और परिवार उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रहते थे और कमाल अमरोही काम के चलते मुंबई में रहते थे। ताजदार ने कहा, “मैगजीन में लिखा था कि दोनों प्यार में हैं और शादी भी कर चुके हैं। ताजदार ने बताया कि जब उन्हें खबर पढ़ी तो वह काफी हैरान हो गई थीं, लेकिन उन्होंने कभी भी मेरे अब्बा से छोटी अम्मी (मीना कुमारी) के बारे में सवाल नहीं किया।”

कमाल अमरोही के बेटे ने कहा, “इस बात के लिए मेरे अब्बा भी मेरी मां की काफी इज्जत करते थे कि उन्होंने कभी कुछ नहीं पूछा। उन्होंने कभी अब्बा को धोखेबाज भी नहीं माना। ताजदार ने बताया कि उनकी मां कभी किसी को अब्बा के खिलाफ नहीं बोलने देती थीं।”

बिना बताए कर ली थी शादी

भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ी कमाल अमरोही और मीना कुमारी ने साल 1952 में शादी कर ली थी, कमाल की बात थी कि उस समय मीना कुमारी सिर्फ 18 साल की थीं और कमाल अमरोही की उम्र 33 साल थी। उनकी शादी के बारे में किसी को नहीं पता था, दोनों ने गुपचुप शादी की थी।