फिल्म क्रिटिक्स और पूर्व एक्टर कमाल आर खान अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। फिल्मों और सिनेमा से जुड़े सितारों के बारे में अक्सर वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय पेश करते हैं। इन दिनों वह कानूनी कार्रवाई का सामना करते नजर आ रहे हैं। ओशिवारा फायरिंग केस में कमाल आर खान को कोर्ट से राहत मिल गई है। आइए जानते हैं कि उन्हें किन शर्तों पर जमानत दी गई है।
कमाल राशिद खान को केआरके के नाम से भी जाना जाता है। पिछले कुछ दिनों पहले फिल्म क्रिटिक्स केआरके को ओशिवारा में फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 30 जनवरी को केआरके को 25 हजार के मुचलके पर जमानत मिल गई है। पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच में जुटी हुई थी। वहीं, केआरके की ओर से इसे सोची समझी साजिश बताया गया। बताते चले कि इससे पहले कोर्ट ने 28 जनवरी को केआरके की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।
केआरके को कोर्ट से मिली इस मामले में राहत
मुंबई पुलिस के अनुसार, केआरके की गिरफ्तारी कुछ दिनों पहले ओशिवारा के एक रिहायशी इलाके में हुई घटना की वजह से हुई थी। सीसीटीव की तस्वीरों और गवाहों के आधार पर पुलिस ने केआरके को गिरफ्तार किया था। बांद्रा कोर्ट की ओर से केआरके को पहले पुलिस हिरासत में 27 जनवरी तक भेजा गया था। कमाल राशिद खान के वकील नागेश मिश्रा ने कोर्ट के बाहर मीडिया को दिए अपने बयान में मामले को पूरी तरह से फर्जी बताते हुए पुलिस पर सवाल खड़े किए।
यह भी पढ़ें: Valentine Day 2026: वैलेंटाइन वीक से पहले सिनेमाघरों में गूंजेगा इश्क, 3 रोमांटिक फिल्मों की एंट्री पक्की
रिपोर्ट की मानें, तो आर्गुमेंट में केआरके की वकील ने कहा, पुलिस के द्वारा उन्हें इल्लीगल तरीके से गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने नागरिक सुरक्षा संहिता का हवाला देते हुए केआरके की बिना नोटिस की गिरफ्तारी को गलत बताया। इस मामले में केआरके की गिरफ्तारी के बाद से ही हर किसी की नजर मर्दानगी 3 पर उनके रिव्यू पर है। यह देखना दिलचस्प होगा कि रिहा होने के बाद फिल्म क्रिटिक्स इस पर अपना रिव्यू कब तक शेयर करते हैं।
