कल्कि कोचलिन बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री रही हैं। पेशेवर जिंदगी के अलावा एक्ट्रेस अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में खुलकर बात की। कल्कि ने बताया कि दिल टूटने के बाद वह कई महीनों तक अनिद्रा (इंसोम्निया) की समस्या से जूझती रहीं।
हालांकि, इंटरव्यू में कल्कि ने अपने पार्टनर का नाम तो नहीं बताया, लेकिन ये जरूर कहा कि उस ब्रेकअप का उन पर इतना गहरा असर पड़ा कि उनकी नींद पूरी तरह प्रभावित हो गई। इस अनुभव से उन्हें यह समझ आया कि दिमाग और शरीर का आपस में कितना गहरा संबंध होता है। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि अभिनेत्री ने इसे लेकर क्या कहा है।
आधी रात को उठ जाती थी कल्कि
कल्कि कोचलिन ने ऑल अबाउट हर नाम के पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा, “दिल टूटने के बाद मुझे कई महीनों तक अनिद्रा (नींद न आने की समस्या) रही और इससे मुझे समझ आया कि यह सब कितना ज्यादा मानसिक होता है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं सो ही नहीं पाती थी। रात में 2-3 बजे मेरी आंख खुल जाती थी। फिर मैं गिटार बजाने लगती या खुद को किसी काम में व्यस्त रखती थी, क्योंकि मेरे लिए दोबारा सो पाना बिल्कुल मुश्किल हो जाता था।”
कल्कि कोचलिन ने बताया कि इस समस्या का असर उनके काम पर भी पड़ा। उन्होंने कहा, “जिन दिनों मुझे काम पर जाना होता था, मुझे याद है मुझे ऐसा लगता था जैसे मुझे पता ही नहीं कि मैं सपना देख रही हूँ या जाग रही हूं। मैं उलझन में रहती थी कि ये सच में हो रहा है या मैं अभी भी सो रही हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि ऐसी हालत करीब चार महीनों तक** बनी रही।
अनुराग कश्यप से कल्कि की पहली मुलाकात
हालांकि कल्कि ने यह नहीं बताया कि उस समय उनका ब्रेकअप किससे हुआ था, लेकिन उनका सबसे चर्चित रिश्ता फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के साथ रहा था। दोनों की मुलाकात 2009 में आई फिल्म ‘देव डी’ के सेट पर हुई थी, जिसमें कल्कि ने ‘चंदा’ का सपोर्टिंग किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने 2010 की थ्रिलर ‘दैट गर्ल इन येलो बूट्स’ में भी लीड रोल किया, जिसे अनुराग कश्यप ने ही डायरेक्ट किया था।
जब कल्कि और अनुराग का हुआ तलाक
कल्कि ने 2011 में अनुराग से शादी की थी। हालांकि, 2013 में इस कपल ने अलग होने के बारे में एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया और दो साल बाद तलाक के लिए अर्जी दे दी। पिछले साल एक इंटरव्यू में कल्कि ने माना था कि टूटे हुए घर में बड़े होने की वजह से उनके प्रेम संबंधों पर भी बुरा असर पड़ा।
इसे लेकर अभिनेत्री ने जूम को बताया था, “जब मैं 13 साल की थी, तब मेरे माता-पिता का तलाक हो गया था और यह बहुत बुरा था। वे एक-दूसरे के साथ बहुत बुरा बर्ताव करते थे और उनके बीच पलना-बढ़ना बहुत ही बेरहम सा था। वह बहुत मुश्किल दौर था। शायद इसीलिए मेरा भी तलाक हो गया।
