बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल हर साल की तरह इस बार भी मुंबई में दुर्गा पूजा के उत्सव में शामिल हुईं। वह नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं, जहां उनके साथ परिवार के कई सदस्य भी नजर आए। काजोल ने सोशल मीडिया पर इस खास मौके की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री तनुजा, बहन तनीषा मुखर्जी और चचेरे भाई अयान मुखर्जी भी दिखाई दिए।
काजोल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए मां दुर्गा को समर्पित एक खास संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “आज का दिन मां के सभी रूपों के नाम रहा, एक मां के रूप में, बेटी के रूप में, रक्षक के रूप में और देवी के रूप में।” इसके साथ ही उन्होंने ‘जय मां दुर्गा’ लिखते हुए उत्सव की शुरुआत का जिक्र किया।
गुलाबी साड़ी में दिखीं काजोल
दुर्गा पूजा के मौके पर काजोल कोरल-रेड और पिंक साड़ी में नजर आईं। उनके लुक ने सभी का ध्यान खींचा। वहीं, उनकी बहन तनीषा मुखर्जी नीले और गुलाबी रंग की फ्लोरल साड़ी में दिखाई दीं। मां तनुजा हल्के बैंगनी रंग की साड़ी और शॉल में नजर आईं। फिल्ममेकर अयान मुखर्जी सफेद कुर्ते में दिखे, जबकि शरबानी मुखर्जी गुलाबी पारंपरिक परिधान में नजर आईं।
यह भी पढ़ें: काजोल और शाहरुख खान का ये गाना 23 बार हुआ था रिजेक्ट, आज सुपरहिट गानों में होती है गिनती
तस्वीर में पूरा परिवार मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के सामने एक साथ पोज देता दिखाई दिया। हालांकि, इस मौके पर अभिनेत्री रानी मुखर्जी नजर नहीं आईं।
काम की बात करें तो काजोल हाल ही में हॉरर फिल्म ‘मां’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह फिल्म ‘सरजमीन’ में भी दिखाई दीं। फिल्मों में अपने अभिनय के साथ-साथ काजोल परिवार और त्योहारों से जुड़े खास पलों को भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
