भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 में नजर आ रही हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में काजल ने खेसारी लाल यादव के साथ अपने अफेयर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि शायद खेसारी आज भी अपनी जिंदगी में उन्हें मिस करते होंगे। उनका कहना था कि वह पहली एक्ट्रेस नहीं थीं जिन्होंने किसी शादीशुदा इंसान से प्यार किया हो।

यह भी पढ़ें- गोविंदा के साथ कथित अफेयर पर खुलकर बोलीं कोमल रानी, ‘हमने फिल्म की घोषणा की, हमारे रोमांटिक रिश्ते की नहीं’

काजल को होती थी पिता जैसी शख्सियत की कमी महसूस

काजल राघवानी पहले भी अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के साथ उनके कथित पांच साल के रिश्ते की भी काफी चर्चा रही है। शादीशुदा शख्स को डेट करने के सवाल पर काजल ने भोजपुरी बवाल में अपने रिश्ते की शुरुआत को लेकर बताया था कि पारिवारिक परेशानियों के चलते उन्हें एक पिता जैसी शख्सियत की कमी महसूस होती थी। खेसारी उनकी देखभाल करने लगे, जिससे काजल को लगा कि शायद यही वह शख्स हैं, जिसकी उन्हें तलाश थी।

खेसारी लाल ने सिखाए इंडस्ट्री के तौर-तरीके

शो में मनीष यादव से बातचीत के दौरान काजल राघवानी ने बताया कि खेसारी लाल यादव से उन्होंने काम को लेकर काफी कुछ सीखा है। काजल ने कहा कि उन्हें खेसारी के साथ काम करना सबसे ज्यादा पसंद था और उनसे मेहनत करने की सीख मिली। उन्होंने यह भी बताया कि खेसारी ने उन्हें सिखाया कि अगर शूटिंग का समय बढ़ जाए, तो भी काम को पूरा करना चाहिए।

जब मनीष ने काजल से पूछा कि वह एक शादीशुदा शख्स के प्यार में कैसे पड़ गईं, तो एक्ट्रेस ने उनके सवाल को जजमेंटल बताते हुए जवाब दिया। काजल ने कहा कि वह अकेली महिला नहीं हैं, जो किसी शादीशुदा पुरुष के प्यार में पड़ी हैं।

उन्होंने बताया कि कई महिलाओं के साथ ऐसा हुआ है। उनके मामले में भी परिस्थितियां कुछ ऐसी बनीं कि साथ काम करते-करते दोनों के बीच आकर्षण बढ़ा और फिर उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया।

यह भी पढ़ें- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने किया स्मित मच्छार को सलाम, ये सितारे भी हुए कैप्टन की बहादुरी के फैन

काजल ने खुलेआम किया प्यार का खुलासा

इसके बाद मनीष ने जब काजल से पूछा कि क्या खेसारी भी उनसे प्यार करते थे, तो उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति सिर्फ टाइमपास के लिए पांच साल तक किसी के साथ नहीं रहता। काजल ने दावा किया कि खेसारी को उनसे जितना प्यार मिला, उतना शायद उन्हें दोबारा किसी से नहीं मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि खेसारी उन्हें जिंदगीभर याद रखेंगे और आज भी शायद उन्हें मिस करते होंगे।

काजल राघवाना का छलका दर्द

काजल के मुताबिक, उस दौरान उन्हें खेसारी की जिंदगी का एक अलग पहलू भी देखने को मिला। उन्होंने बताया कि खेसारी का अपने परिवार के साथ रिश्ता ठीक नहीं था और वह अपनी पत्नी से प्यार नहीं करते थे। काजल का दावा था कि उनके बच्चे भी उनसे नहीं, बल्कि उनके पैसों से जुड़े थे और उन्हें लगता था कि कोई भी उनसे सच्चा प्यार नहीं करता।

खेसारी ने जब ये बातें काजल से साझा कीं तो वह भावुक हो गईं और धीरे-धीरे उनके प्यार में पड़ गईं। काजल ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें पता था कि खेसारी शादीशुदा हैं और इस रिश्ते में वह दूसरी महिला थीं।