कैलाश खेर का नाम आज भी बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर की लिस्ट में शुमार है। उनकी दमदार आवाज हमेशा से लोगों को अपना दीवाना बनाते आई है और आज भी उनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। सिंगर ने कई हिट फिल्मों के ट्रैक को अपनी आवाज दी और इसी में से एक गाना एसएस राजामौली की ‘बाहुबली’ का भी था।
हालांकि, खास बात ये है कि जब उन्हें गाना ऑफर हुआ, तो वह न इस मूवी के बारे में जानते थे और न ही इसके म्यूजिक डायरेक्टर के बारे में। इस बात का खुलासा खुद गायक ने एक इंटरव्यू में किया था। आज कैलाश खेर अपना अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए ऐसे में हम आपको सिंगर के इस दिलचस्प किस्से के बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़ें: Alpha Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’, चौथे दिन का कलेक्शन कर देगा हैरान
कैलाश खेर को नहीं थी ‘बाहुबली’ के बड़े पैमाने की जानकारी
‘आप की अदालत’ में बात करते हुए कैलाश खेर ने बताया कि जब उन्हें ‘बाहुबली’ के लिए गाने का मौका मिला, तब उन्होंने इसे एक सामान्य साउथ इंडियन फिल्म समझा था। उनके मुताबिक, वह फिल्मों की दुनिया को बहुत करीब से फॉलो नहीं करते थे, इसलिए उन्हें फिल्म के पैमाने या उसके महत्व के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
सिंगर ने कहा, “मैं क्षमा प्रार्थी होकर सभी बड़े लोगों से ये बात बोलता हूं, क्योंकि मैं फिल्में बाल्यावस्था से देख नहीं पाया। इसलिए हमारी फिल्मों की तरफ उस तरह से मन नहीं गया। जब हम गाने जाते हैं, तो हम सोचते हैं बस अच्छा गाना हो और अच्छी पेमेंट हो। बस चुपचाप वो आ जाए। कुछ की तो फिल्म आती भी नहीं। बाहुबली में जब मैंने गाना गाया था, तो मुझे लगा कि कोई साउथ इंडियन फिल्म है और तांडव स्तोत्रम गवा रहे हैं यार ये बड़ी हैरानी की बात है।”
इसके आगे उन्होंने कहा, “मैंने साउथ की कोई फिल्म समझी थी कि ये हिंदी में तो आनी भी नहीं है। अगर अच्छा काम भी हुआ, तो कोने-कोने रह जाएगा। फिर अगले दिन मेरी अमेरिका की फ्लाइट थी, वहां हमारा टूर था। वहां के एक तेलुगु रेडियो इंटरव्यू में जब उन्होंने बताया कि यह जो अभी आप गा के आए हैं यह ‘बाहुबली’ नाम की एक फिल्म है और पांच लैंग्वेज में बन रही है। यह हिंदी में भी आएगी और तब मुझे समझ आया कि ये एक बड़ा प्रोजेक्ट है।”
बेटे के साथ देखा था फर्स्ट डे फर्स्ट शो
फिर ये हुआ कि कबीर जो मेरा बेटा है, मैंने उसके साथ इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गया था और उसको कहा था कि मैं यह फिल्म तेरे साथ देखूंगा।
यह भी पढ़ें: रोहन ठक्कर संग शादी के बंधन में बंधी अर्जुन कपूर की बहन अंशुला, जान्हवी और खुशी ने लगवाया सिंदूर
