अगर आप हर महीने ओटीटी पर नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का इंतजार करते हैं, तो जुलाई 2026 आपके लिए मनोरंजन का शानदार पैकेज लेकर आया है। इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से लेकर ‘इक्का’ तक कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। सिर्फ हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि इस लिस्ट में तेलुगु, मलयालम, इंग्लिश सभी भाषाओं की सीरीज और फिल्मों को शामिल किया गया है।
थ्रिलर, ड्रामा, एक्शन और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर ये रिलीज आपकी वॉचलिस्ट को और भी खास बना देगी। आइए जानते हैं जुलाई में कौन-सी नई फिल्में और वेब सीरीज आपके देखने लायक हैं।
‘प्रीतम एंड पेड्रो’
दिग्गज निर्देशक राजकुमार हिरानी अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली ओटीटी वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ रिलीज होने के लिए तैयार है। यह एख साइबर क्राइम थ्रिलर और कॉमेडी ड्रामा है जिसमें अरशद वारसी और वीर हिरानी ने मुख्य भूमिका निभाई है। ये शो 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा। सीरीज में अरशद वारसी ने प्रीतम का और वीर हिरानी ने पेड्रो का किरदार निभाया है। इन दोनों के अलावा सीरीज में मोना सिंह, बोमन ईरानी भी नजर आएंगे।

‘इक्का’
अगर आप कोर्ट रूम ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों में से एक हैं तो सनी देओल, अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम स्टारर ‘इक्का’ एक कानूनी थ्रिलर फिल्म है जो 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। सनी देओल फिल्म में एक वकील का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म दामिनी के बाद उन्हें एक बार फिर से बतौर वकील की भूमिका में देखना मजेदार होगा। उनके अलावा एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम भी वकील के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में सही और गलत के बीच के बारी क फर्क और भावनाओं के टकराव को दिखाया गया है।
‘मर्डर 101’
मर्डर मिस्ट्री पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो एक नई क्राइम इन्वेस्टिगेशन सीरीज लेकर आ रहा है। ‘मर्डर 101’ अमेरिका के दशकों पुराने अनसुलझे मर्डर केस पर आधारित एक लिमिटेड क्राइम इन्वेस्टिगेशन सीरीज है, जिसे आप 13 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे। इस सीरीज में सिर्फ 3 ही एपिसोड होने वाले हैं। इसमें मुख्य कलाकार एलेक्स कैंपबेल है। एक लोकप्रिय पॉडकास्ट से प्रेरित यह वेब सीरीज टेनेसी के एक शांत छोटे शहर की कहानी है, जिसमें एलिजाबेथटन हाई स्कूल के छात्र ‘रेडहेड मर्डर्स’ नाम से चर्चित अनसुलझे हत्याकांडों की जांच करते हैं।
‘इसाकापटनम’
वेब सीरीज ‘इसाकापटनम’ 1990 के दशक के एक बंदरगाह शहर की कहानी है, जहां एक साधारण व्यक्ति नायडू अपराध की दुनिया का सबसे ताकतवर डॉन बन जाता है। लेकिन उसकी बेटी भारती लोगों के हक के लिए अपने ही पिता के खिलाफ खड़ी हो जाती है, जिससे कहानी में जबरदस्त टकराव देखने को मिलता है। ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 2 जुलाई को रिलीज होगी, मूल रूप से इसे तेलुगु में बनाया गया है लेकिन इसका हिंदी डब वर्जन भी साथ ही रिलीज कर दिया जाएगा।
‘मुथस्सी’
मलयालम वेब सीरीज ‘मुथस्सी’ एक फोक हॉरर और रहस्यमयी ड्रामा सीरीज है। यह केरल केएक गांव की पृष्ठभूमि में आधारित एक रहस्यमय और भावनात्मक कहानी है। इसमें एक मां के अटूट प्यार और उसके सामने अपने बेटे को एक भयानक और शापित अलौकिक खतरे से बचाने की चुनौती को दिखाया गया है। सीरीज का निर्देशन नंदुलाल एम. एस ने किया है। ये शो जी 5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो में मुख्य कलाकार के तौर पर केपीएसी लीला, अमिथ चकलक्कल, अखिला भार्गवन और ओरहान हैदर दिखाई देंगे।

‘सुपर सुब्बू’
मल्लिक राम द्वारा बनाई गई यह सीरीज एक ऐसे बदकिस्मत शिक्षक की कहानी है, जो अपने पिता के सख्त रवैये से छुटकारा पाने के लिए बेताब रहता है। किस्मत उसे एक दूरदराज़ गांव में सेक्स एजुकेशन पढ़ाने की नौकरी दिला देती है। मजेदार बात यह है कि जो शिक्षक दूसरों को रिश्तों और यौन शिक्षा के बारे में पढ़ा रहा है, वह खुद अब तक वर्जिन है।
इसके बाद शुरू होता है हंसी, प्यार और ढेर सारी अजीबोगरीब परिस्थितियों से भरा एक मनोरंजक सफर। ये एक तेलुगु सीरीज है जिसे हिंदी में भी डब किया गया है। 2 जुलाई को ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में संदीप किशन, मिथिला पालकर और मुरली शर्मा नजर आएंगे।
‘एनोला होम्स 3’
‘एनोला होम्स 3’ नेटफ्लिक्स की फेमस मिस्ट्री थ्रिलर फ्रेंचाइजी है जो नैन्सी स्प्रिंगर के उपन्यास पर आधारित है। यह फेमस जासूस शर्लक होम्स की छोटी, तेज-तर्रार और 19वीं सदी के लंदन में रहने वाली एनोला होम्स,जो अपनी मां के अचानक गायब होने के बाद खुद उनकी तलाश में निकल पड़ती है। इस सफर में वह कई रहस्यों से पर्दा उठाती है और एक खतरनाक राजनीतिक साजिश का सामना करती है। दर्शक इसे 1 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

‘द डेट कलेक्टर’
यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक पूर्व कर्ज वसूली एजेंट की कहानी दिखाई गई है। जेल से रिहा होने के बाद वह अपने पुराने अपराधों के अपराधबोध से जूझता है। जानलेवा बीमारी से जूझते हुए वह सूदखोरों के शिकार बने लोगों को इंसाफ दिलाने और अपने अतीत की गलतियों का प्रायश्चित करने के लिए एक खतरनाक मिशन पर निकल पड़ता है। ये फिल्म 23 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
‘राइड ऑर डाई’
यह कहानी दो जिगरी दोस्तों डेबी क्लेबोर्न और जूडिथ बर्टन की है, जो एक-दूसरे को पूरी तरह जानने का दावा करती हैं। लेकिन उनकी दुनिया तब बदल जाती है, जब डेबी को पता चलता है कि जूडिथ एक अंतरराष्ट्रीय हत्यारिन है। इसी बीच एक रहस्यमयी शख्स की एंट्री दोनों की जिंदगी में बड़ा तूफान लेकर आती है। 15 जुलाई से इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे।
