Singer Jubin Nautiyal Injured in Accident: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal Injured) घर की सीढ़ियों से गिर गए, जिससे उन्हें कई गंभीर चोटें आई हैं। इस वक्त वह मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
एएनआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। जिसके मुताबिक जुबिन नौटियाल आज सुबह तड़के बिल्डिंग की सीढ़ी से गिरे जिससे उनकी कोहनी और पसली फ्रैक्चर हो गई हैं। इसके अलावा उनके सिग में भी गहरी चोट लगी है।
जुबिन (Jubin Nautiyal) तुंरत मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया। जुबिन की पीआर टीम के मुताबिक उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। बताया जा रहा है ये हादसा गुरुवार की सुबह सीढ़ियों से उतरते वक्त वो गिर पड़े, जिससे उनको कई गंभीर चोटें आई।
जुबिन नौटियाल यूथ के बीच काफी मशहूर हैं, उनके गाने लोगों को बेहद पसंद आते हैं। हाल ही में उनका गाना ‘तू सामने आए’ रिलीज हुआ था। जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने ‘मानिके’ सॉन्ग का हिंदी वर्जन भी गाया। हादसे से ठीक एक दिन पहले जुबिन ने योहानी के साथ सॉन्ग रिलीज इवेंट में गाना गाया था। इंडियन आइडल में रिजेक्ट किए गए जुबिन ने अपने दम पर बॉलीवुड में अलग मुकाम हासिल किया है।
जुबिन की लव लाइफ की बात करें तो उनका नाम टीवी एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ जोड़ा जाता है। बीते दिनों खबर थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि जुबिन ने इस बारे में खुलकर कभी कुछ नहीं कहा।
हाल ही में हुआ था विवाद
बता दें कि जुबिन नौटियाल सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लेकिन कुछ महीनों पहले ट्विटर पर अरेस्ट जुबिन नौटियाल ट्रेंड कर रहा था। सिंगर जुबिन नौटियाल के कॉन्सर्ट शो के पोस्टर को लेकर काफी बवाल हुआ था।
बताया जा रहा था कि जुबिन के शो में शख्स आ रहा है वो भारत में ब्लैकलिस्टेड है। यूजर्स का कहना था जुबिन नौटियाल के कॉन्सर्ट को ऑर्गनाइज करने वाला जय सिंह देश में वांटेड है और चंडीगढ़ पुलिस बीते कई सालों से उसकी तलाश कर रही है। जुबिन नौटियाल पर आरोप था कि वो देश के दुश्मनों के साथ काम कर रहे हैं।