तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपनी मैसिव फैन फॉलोइंग और शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भारी भीड़ भी नजर आ रही है। एक्टर इसमें अपने सिक्योरिटी गार्ड पर गुस्सा करते दिखाई दे रहे है। चलिए बताते है एक्टर ने ऐसा क्यों किया।

जूनियर एनटीआर का 43वां जन्मदिन

आज जूनियर एनटीआर अपना 43वां जन्मदिन मना रहे है। एक्टर की एक झलक के लिए फैंस की भीड़ उनके हैदराबाद वाले घर के बाहर तब उमड़ गई जब अचानक आधी रात में एनटीआर अपने घर के बाहर उनसे मिलने आए।

वहीं से उनका एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एनटीआर के फैंस उन्हें पास से देखने और उनसे हाथ मिलाने के लिए उनके फैंस पूरी कोशिश कर रहे थे। इसी बीच उनके सिक्योरिटी ने उन्हें पीछे की तरफ धकेल दिया।

फैंस के लिए सिक्योरिटी पर गुस्सा

पहले एक्टर ने आराम से गार्ड को समझाया लेकिन फैंस की ऐसी दोबारा कोशिश के बाद जब सिक्योरिटी ने उसे पीछे किया तो एक्टर को गुस्सा आ गया। जिसके बाद आप वीडियो में देख सकते है कि एनटीआर अपने गार्ड को जोर से बोलकर पीछे करते दिखाई दिए। बस फिर क्या, ये वीडियो वायरल होने लगा और फैंस की प्रतिक्रियाएं इस पर आने लगीं।

जूनियर एनटीआर का स्टारडम

बहुत कम लोग जानते है कि जूनियर एनटीआर का असली नाम नंदमुरी तारक रामा राव जूनियर है। फैंस के बीच वह जूनियर एनटीआर के नाम से मशहूर है। वह सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में ही मशहूर नहीं है बल्कि उनका स्टारडम इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचा हुआ है। राजामौली की फिल्म RRR में एक्टर अपने एक्शन और किरदार से नेशनल फेम बन गए।

लेकिन ऐसा नहीं कि उससे पहले उनकी लोकप्रियता कम थी। शुरू से ही साउथ इंडस्ट्री में उनका दबदबा कायम रहा है। एनटीआर के फैन उन्हें बेहद प्यार करते है और एक्टर भी उनका शुक्रियादा करने से पीछे नहीं रहते है।