बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम एक्टिंग और फिटनेस को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। प्रशंसक उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर की फिटनेस से जुड़ी तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं। इस बार अभिनेता अपने नए लुक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इतना ही नहीं, लोग उनके नए लुक को देखने के बाद हैरानी जाहिर कर रहे हैं। फैंस पहली बार में तो पहचान ही नहीं पाए कि ये उनके पसंदीदा एक्टर जॉन अब्राहम हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर ने इतना बड़ा क्या बदलाव अपनी लुक में किया है?

इंटरटनेट पर जॉन अब्राहम की नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 54 साल की उम्र में एक्टर का नया अवतार देखकर फैंस को बहुत ज्यादा हैरानी हुई। दाढ़ी के बिना एक्टर को पहचानना तक मुश्किल काम हो गया है। उनका यह नया क्लीन शेव ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा का हिस्सा बन गया है। कुछ फैंस को उनका यह लुक पसंद भी आया है, लेकिन ज्यादातर लोगों ने उन्हें क्लीन शेव ना करवाने की सलाह दी है।

कैसा है जॉन अब्राहम का नया लुक?

जॉन अब्राहम अपने नए लुक में काले रंग की टी-शर्ट पहने मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। क्लीन शेव लुक के साथ उन्होंने हेयर स्टाइल को भी बदल लिया है। उनका नया लुक इतना ज्यादा जबरदस्त है कि कुछ लोगों के लिए उन्हें पचानना तक मुश्किल हो गया। ज्यादातर फैंस को जॉन की तस्वीर पहली झलक में किसी हॉलीवुड स्टार की लगी, जब ध्यान से देखा तो समझ आया कि ये जॉन ही हैं।

यह भी पढ़ें: ‘डॉन 3’ पर लगा ब्रेक, अब तीन हसीनाओं संग अपकमिंग फिल्म पर फोकस करेंगे फरहान अख्तर

फैंस ने जॉन के नए लुक पर खूब रिएक्शन दिए। एक प्रशंसक ने लिखा, दाढ़ी वापस बढ़ा लो। दूसरे ने कहा, क्या ये असली फोटो है? तीसरे ने बोला, वजन कम होने से चेहरा दुबला लग रहा है। ज्यादातर लोग इसी तरह के रिएक्शन करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि जॉन अब्राहम की ये तस्वीर उनके एक फैन ने शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, शायद मैं अभी भी किसी भ्रम में हूं। लेकिन आईपीएस राकेश मारिया की बायोपिक पूरी हो चुकी है और इस वजह से ही जॉन क्लीन-शेव लुक में नजर आए। इस बीच एक्टर को लेकर यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही फोर्स 3 के लिए फिर से दाढ़ी बढ़ाते नजर आएंगे।