Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winner: करीब 3 महीने के बाद ‘झलक दिखला जा-10’ (Jhalak Dikhhla Jaa) को इसका विनर मिल गया। जी हां! गुंजन सिन्हा ने रूबीना दिलैक और फैसल शेख को पछाड़ ‘झलक दिखला जा-10’ की ट्रोफी अपने नाम कर ली है। सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख और मशहूर टीवी एक्ट्रेर/बिग बॉस विनर रूबीना दिलैक टॉप थ्री में पहुंचे। गुंजन सिन्हा (Jhalak Dikhla Jaa Winner Gunjan Sinha) ने तेजस वर्मा और कोरियोग्राफर सागर बोरा के साथ शो में भाग लिया था। शो जीतने पर गुंजन को ट्रॉफी और 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।
8 साल की हैं गुंजन सिन्हा
गुंजन सिन्हा की उम्र केवल 8 साल है और वो असम के गुवाहाटी की रहने वाली हैं। गुंजन सिन्हा ‘डांस दीवाने’ की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। गुंजन इस सीजन की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक रही हैं। उनकी उम्र को देखते हुए, वह मनोरंजन की अन्य एक्टिविटी में शामिल नहीं हो सकती थी, लेकिन छोटी सी इस चैंपियन ने सप्ताह दर सप्ताह अपने प्रदर्शन से जजों को प्रभावित किया। यही कारण है कि गुंजन फिनाले में लोकप्रिय सितारों से आगे निकल गईं।
शो जीतने पर गुंजन (Jhalak Dikhla Jaa Winner Gunjan Sinha) ने कहा कि ‘झलक दिखला जा 10’ उनके लिए रोमांचक जर्नी रही है। गुंजन ने कहा,”मैं खूबसूरत यादों से भरा एक बक्सा वापस ले जा रही हूं। मैं अपने साथी तेजस वर्मा और कोरियोग्राफर सागर बोरा को धन्यवाद देती हूं, जो प्रेरणा और शक्ति के स्रोत रहे हैं,जब मैंने दिल खोलकर डांस किया।”
“माधुरी दीक्षित नेने, करण जौहर और नोरा फतेही को जज करने के लिए बहुत प्यार, जिन्होंने मुझे सीजन के विभिन्न चरणों में अपने डांस गेम को बेहतर बनाने के लिए हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया। मैं आभारी हूं कि हमारी टीम ने भारत में सबसे शानदार डांस बैटल जीतने का सपना पूरा किया है।”
गुंजन सिन्हा के अलावा फैसल, रूबीना और अन्य फाइनलिस्ट में गश्मीर महाजनी, श्रीति झा और बिग बॉस फेम और कोरियोग्राफर निशांत भट्ट शामिल थे। ‘झलक दिखला जा-10’ को माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), करण जौहर (Karan Johar), नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने जज किया। इसके अलावा कलर्स टीवी के इस शो को मनीष पॉल (Manish Paul) ने होस्ट किया।
ग्रैंड फिनाले एपिसोड में वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) ने अपनी फिल्म भेड़िया (Bhediya) का प्रचार किया। सलमान खान (Salman Khan) को भी इस एपिसोड में दिखाया गया।