एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपने पति विलियम इश्माएल के साथ अपनी शादी की शानदार फोटोज को अपने फैंस के साथ साझा किया है। लंबे समय से एक्ट्रेस की शादी की खबरें सामने आ रही थीं अब जेनिफर विंगेट ने उन खबरों पर विराम लगाते हुए अपने पति विलियम इश्माएल के साथ अपनी शादी की पुष्टि कर दी है।

यह भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से लेकर ग्लोबल स्टार बनने तक, कुछ ऐसा रहा प्रियंका चोपड़ा का सफर

तलाक के 12 साल बाद जेनिफर विंगेट ने की दूसरी शादी

जेनिफर विंगेट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें जेनिफर और विलियम शादी के लिबास में नजर आए। सबसे पहले दोनों के हाथ का फोटो था जिसमें जेनिफर विंगेट अपनी वेडिंग रिंग को फ्लॉन्ट करती दिखाई दी, उसके बाद चर्च की तस्वीर में दोनों शादी करते दिखाई दिए, एक्ट्रेस ने ईसाई धर्म के मुताबिक ये शादी की। एक तस्वीर में एक्ट्रेस हाथों में फूल लिए विलियम की बाहें पकड़े खूबसूरत अंदाज में दिखाई दीं।

इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में जेनिफर विंगेट ने लिखा- ‘और आखिरकार हमारे सितारे भी एक हो गए, मिलिए मेरे पति विल से।’ एक फोटो में ईसाई रीति रिवाजों के मुताबिक शादी के बाद कपल ने लिप किस भी किया जिसका फोटो भी फैंस के बीच वायरल हो रहा है। जेनिफर विंगेट के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं, उनका कहना है कि एक्ट्रेस को अपनी लाइफ में खुश देख उनके फैंस भी काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के समर्थन में आए ऋतिक रोशन और शत्रुघ्न सिन्हा, NEET पेपर लीक पर उठाई आवाज

कौन है विलियम इश्माएल

विलियम इश्माएल सिंगापुर के एक बड़े बिजनेसमैन हैं, एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और इश्माएल लंबे समय से रिश्ते में थे, लेकिन एक्ट्रेस ने कभी इस पर कोई जानकारी नहीं दी थी और अब विलियम के साथ सीधा उन्होंने शादी की तस्वीरों को साझा किया।

बता दें साल 2012 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद एक्ट्रेस ने साल 2014 में तलाक ले लिया था। जिसके बाद अब साल 2026 में उन्होंने दोबारा शादी कर ली है।