कर्नाटक हिजाब बनाम भगवा दुपट्टे को लेकर चल रहे विवाद पर बॉलीवुड के दिग्गत गीतकार जावेद अख्तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जावेद अख्तर ने इस मुद्दे को लेकर हो रही घटनाओं पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस पूरे विवाद की निंदा करते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कॉलेज की छात्राओं को धमकाने वालों को गलत बताया है।
जावेद अख्तर ने लिखा, ”मैं कभी बुर्का और हिजाब के फेवर में नहीं रहा. मैं अभी भी अपने स्टैंड पर कायम हूं. लेकिन साथ ही मैं उन लड़कियों के छोटे ग्रुप को डराने धमकाने की कोशिश की कोशिश करने वाले गुंडों की निंदा करता हूं. क्या ये उनके हिसाब से मर्दानगी है. ये अफसोसजनक है.”
जावेद अख्तर के ट्वीट पर कमेंट करते हुए संतोष कुमार साहू नाम के एक यूजर ने लिखा, ”आप बुर्के का पक्ष नहीं लेते हैं, लेकिन आप बुर्का पहनी इन लड़कियों को कुछ कहते भी नहीं हैं और इस मुद्दे को भड़काने वालों के पीछे इस्लामी जिहादी राजनीतिक संगठन है।लेकिन आप कहते हैं कि स्कूल और कॉलेजों में बुर्का का विरोध करने वाले हिंदू छात्र-छात्राएं होलीगन्स हैं।”
वहीं डॉ. सुबोजीत डे नाम के एक यूजर ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ”क्या आपका मतलब इस प्रचारक से है? कृपया अपने लंबे समय से चली आ रही राय को विशेषज्ञ षड्यंत्रकारियों से प्रभावित न होने दें! ”
आपको बता दें कि जावेद अख्तर के अलावा हेमा मालिनी, स्वरा भास्कर, कमल हासन, ऋचा चड्ढा ने भी हिजाब विवाद में प्रदर्शनकारियों की आलोचना की है। स्वरा भास्कर ने कर्नाटक के कॉलेज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘भेड़िए’।
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और उत्तरप्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा है, ”स्कूल शिक्षा के लिए होते हैं और वहां धार्मिक मामलों को नहीं अपनाया जाना चाहिए। हर स्कूल में एक यूनिफॉर्म होती है जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। आप स्कूल के बाहर जो चाहें पहन सकते हैं।”
ऋचा चड्ढा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, ”अपने लड़कों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएं। कायरों का एक झुंड अकेली छात्रा पर हमला करने को गर्व समझ रहा है। लूजर्स क्या हैं, ये शर्मनाक है। आने वाले कुछ सालों में ये सभी जॉबलेस, निराश और दरिद्र हो जाएंगे। क्या है गरीब परवरिश। ऐसों के लिए कोई सहानुभूति नहीं कोई मुक्ति नहीं। मैं इस तरह की घटनाओं पर थूकती हूं।”
आपको बता दें कि ये पूरा मामला उडुपी के गवर्नमेंट गर्ल्स पीयू कॉलेज से शुरू हुआ। यहां की 6 छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें हेडस्कार्फ पहनने की वजह से क्लास में आने से रोक दिया गया था। जिसके बाद देखते ही देखते मंगलवार को ये विवाद कर्नाटक के कई इलाकों में पहुंच गया। कॉलेज परिसरों में पथराव जैसी स्थिति भी बनी। इन सबके बीच बुर्का पहनी एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद कई बॉलीवुड स्टार्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं।