टीवी के मशहूर कपल जैस्मीन भसीन और अली गोनी लंबे समय से रिलेशन में हैं और लगातार उनकी शादी को लेकर चर्चा बनी रहती है। एक्ट्रेस का अब उन सभी लोगों को जवाब देते हुए कहना है कि वो लोग जो अपनी शादियों में खुश नहीं हैं, वहीं लोग उनकी शादी के लिए सवाल कर रहे हैं।

हाल ही में जैस्मीन भसीन ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपनी हेल्थ, रिलेशन और करियर को लेकर कई मुद्दों पर बात की। जब एक्ट्रेस से शादी की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ये खबरें उन्हें हंसाती भी है और हैरान भी कर देती हैं। उन्हें अपने बहुत सी बातें इंटरनेट से पता चलती है जो उनके बारे में फैल रही होती हैं।

यह भी पढ़ें- ‘समाज में इसे बहुत अच्छा नहीं माना जाता’, आमिर खान की तीसरी शादी पर हिना खान ने कही ये बात

जैस्मीन ने शादी के सवाल पर दिया जवाब

पिंकविला के साथ बातचीत में एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन से पूछा गया कि जब कोई पूछता है कि शादी कब कर रहे हो तो उस पर क्या रिएक्शन होता है। अपने जवाब में जैस्मीन ने कहा कि ‘आपको क्या लेना देना है, ना आपको केटरिंग का बिल भरना है, ना आपको शादी का डेकोरेशन देखना, आपको क्या मतलब है। हमे जब करनी होगी हम कर लेंगे, अपने काम से काम रखो।’

मजाक लगती है शादी की अफवाहें

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘तुमको क्या पड़ी है, तुम अपना देख लो यार, हम कर लेंगे जब हमें करनी होगी। तुमको लेना देना क्या है, जब होगी तो पता चल जाएगा। अब लोगों को मजा आने लगा है पूछने में क्योंकि उन्हे कोई जवाब नही मिल रहा है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि अब उन्हें और अली को इन सवालों से फर्क नहीं पड़ता है।’

यह भी पढ़ें- गोद लिए जाने और रिश्तों में मिले धोखों ने बदल दिया था राजेश खन्ना का व्यक्तित्व, अनिता आडवाणी का दावा

हमें हमारे काम से पहचानें तो अच्छा लगेगा

आगे एक्ट्रेस कहती हैं कि ‘लोग अपनी शादी में खुश नहीं हैं तो उन्हें लगता है कि ये क्यों खुश है। इनकी जिंदगी मे भी दुख होना चाहिए, और शादी कब करोगे, कब करोगे। तो मुझे कभी कभी हंसी भी आती है। मैं इसे मजाक में भी लेती हूं। अब लोगों को पूछना बंद कर देना चाहिए। मैं चाहती हूं कि हमें हमारे रिश्ते से परे काम की वजह से भी प्यार करें।’

इस बातचीत में जैस्मीन भसीन ने खतरों के खिलाड़ी पर भी बात की। शो की शूटिंग खत्म हो चुकी है और एक्ट्रेस ने वहां के एक्सपीरियंस भी साझा किए। एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ पर भी बात की और दुबई में बिगड़ी उनकी तबीयत से जुड़ा पूरा किस्सा साझा किया।