अभिनेत्री जान्हवी कपूर का आज जन्मदिन है इस मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ के मेकर्स ने एक खास BTS वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। इस वीडियो में जान्हवी की सेट पर एनर्जी, उनके शानदार एक्सप्रेशंस और टीम के साथ बातचीत की झलक देखने को मिलती है।
मेकर्स ने वीडियो के साथ लिखा, “शब्दों से परे शालीनता, और एक ऐसा अभिनय जो आँखों से ही सब कुछ कह देता है, जन्मदिन मुबारक जान्हवी कपूर- टीम पेड्डी।
पत्नी संग तलाक की खबरों के बीच अभिनेत्री तृषा कृष्णन संग शादी में पहुंचे विजय, वीडियो वायरल
फिल्म और गानों की धूम
जान्हवी कपूर के साथ फिल्म ‘पेड्डी’ में अभिनेता राम चरण लीड रोल में हैं, जबकि जगपति बाबू भी अहम किरदार में नजर आएंगे। बुच्ची बाबू सना के निर्देशन वाली यह फिल्म 2026 की मोस्टअवेटेड फिल्मों में से एक है।
फिल्म का पहला गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ रिलीज होते ही वायरल हो गया और इसे अब तक 200 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। संगीतकार ए. आर. रहमान के बेहतरीन संगीत ने गाने में चार चांद लगा दिया है।
मेकर्स ने हाल ही में दूसरा गाना ‘रई रई रा रा’ भी पेश किया है, जिसे अब तक 33 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह हाई-एनर्जी ट्रैक फैंस के बीच फिल्म की रिलीज के लिए और उत्सुकता बढ़ा रहा है।
पेड्डी की रिलीज
‘पेड्डी’ फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरिश आज लेंगे सात फेरे, जानें कौन हैं उनकी होने वाली पत्नी नयनिका रेड्डी
