Jailer 2 Teaser: थलाइवा रजनीकांत अपनी फिल्म ‘जेलर 2’ के साथ एक बार फिर सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं। ‘जेलर 2’ का पहला टीजर सामने आ चुका है। इसे फिल्म की अनाउंसमेंट कहना ज्यादा सही होगा। फिल्म ‘जेलर 2’ साल 2023 में आई सुपरहिट फिल्म जेलर का दूसरा पार्ट है, इस फिल्म का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था। इस अनाउंसमेंट वीडियो में फिल्म की रिलीज डेट सामने आई। 15 अक्टूबर 2026 को ये फिल्म सिनेमाघरों मे देखने मिलेगी।
यह भी पढ़ें- दिलीप कुमार-धर्मेंद्र के साथ ‘कश्मीर’ बनाना चाहते थे ‘गदर’ के डायरेक्टर, सालों बाद छलका अधूरी फिल्म का दर्द
फिल्म ‘जेलर 2’ के कलाकार
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट आज 2 जुलाई 2026 को रिवील कर दी गई है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है और इसका निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। पहले पार्ट की तरह फिल्म ‘जेलर 2’ में भी मुख्य किरदार में रजनीकांत नजर आएंगे, साथ ही मोहनलाल, राम्या कृष्णन, शिव राजकुमार और योगी बाबू भी फिल्म का हिस्सा होंगे।
कैसा है फिल्म ‘जेलर 2’ का टीजर
सन टीवी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फिल्म ‘जेलर 2’ का टीजर देखने मिला। 54 सेकेंड के इस अनाउंसमेंट वीडियो में रजनीकांत का चेहरा या उनका किसी भी तरह को कोई एक्शन सीन नही दिखाया गया। टीजर की शुरूआत एक शख्स के साथ होती है जो स्क्रीन पर एक धमकी देता हुआ दिखता है। जो कहता है कि ‘मुझे मारकर तू चैन से नही जी पाएगा। मेरे पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम करता है। तुझे पता भी नही चलेगा, कौन कहां से आएगा, तेरी जिंदगी के घोड़े खुल जाएंगे।’
इन डायलॉग्स के साथ बैकग्राउंड में अनिरुद्ध रविचंदर का शानदार म्यूजिक सुनाई देता है। इसके बाद कलाकारों की धुंधली झलकियां देखने मिलती हैं लेकिन साफ तरीके से इस टीजर में कुछ भी रिवील नही किया गया है। ये दर्शकों के लिए एक छोटी सी निराशा भले ही थी लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट रिवील कर फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ा दी है। फिल्म सिनेमाघरों मे 15 अक्टूबर को देखने मिलेगी।
ऋत्तिक रोशन के कैमियो समेत किन एक्टर्स का होगा अहम रोल
शानदार किरदारों के अलावा फिल्म में एक कैमियो भी देखने मिलेगा। पहले ये कैमियो शाहरुख खान करने वाले थे, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते एक्टर ने फिल्म से किनारा कर लिया। जिसके बाद ये कैमियो रोल बॉलीवुड एक्टर ऋत्तिक रोशन की झोली मे जा गिरा। उनके अलावा फिल्म में विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, विजय सेतुपति का भी अहम रोल होगा। साल की शुरूआत से ही इस फिल्म से जुड़े कई अपडेट्स देखने मिल रहे थे, अब मेकर्स ने फैंस की उत्सुकता पर विराम लगा दिया है।
यह भी पढ़ें- ‘रामायण’ की क्लिप हुई लीक या मेकर्स की सोची-समझी रणनीति? सामने आया बड़ा दावा
क्या ‘जेलर’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी फिल्म ‘जेलर 2’
फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस नयनतारा को देखा गया था। रिपोर्ट्स की मुताबिक, फिल्म जेलर का बजट करीब 200 करोड़ रुपये का था, जिसके बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 650 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब देखने वाली बात होगी कि क्या रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ अपनी पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।
