Jailer 2 Movie Review: सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत की फिल्मों की बात ही कुछ और है। हमेशा से रजनीकांत ने ओवर द टॉप फिल्में की हैं, जिनमें एक्शन के साथ–साथ सस्पेंस, मिस्ट्री और कॉमेडी भी होती है। इन्हीं सब चीजों से उनकी नई फिल्म ‘जेलर 2’ भरी हुई है।
इसकी कहानी 2023 में आई ‘जेलर’ के बाद शुरू होती है। बेटे अर्जुन की मौत के बाद टाइगर (रजनीकांत) छिपकर रह रहा है। वर्मन (विनायकन) को मारने के बाद उसे कई लोग ढूंढ रहे हैं। उसका भाई टाइगर से बदला लेना चाहता है। साथ ही मूर्ति का व्यापार भी अब उसके हाथ में आ गया है। ऐसे में टाइगर मुथुवल पांडियन अपने परिवार को बचाते हुए छोटी-मोटी नौकरियां कर रहा है।
मगर उसका मकसद आज भी बड़ा है। टाइगर को देखकर लगता है कि वो बस अपनी और परिवार की जान बचा रहा है। लेकिन वो असल में बड़ा खेल खेलने की तैयारी में है, जिसमें कई गर्दनें कटने वाली हैं और उसे उन गर्दनों को काटने में कोई संकोच नहीं है। टाइगर का हुकुम उसके रास्ते में आने वाले हर शख्स को मानना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो किसी का भी खून बहाने में दो बार नहीं सोचेगा।
कॉमेडी करेगी लोटपोट, एक्शन जीतेगा दिल
‘जेलर 2’ के पहले हाफ में कॉमेडी से भरा हुआ है। मूर्ति के किरदार में एक्टर नमो नारायण बेहद फनी हैं। मूर्ति की ऊट पटांग हरकतें और उसका कॉन्फिडेंस आपको खूब हंसाता है। उनके साथ विमल (योगी बाबू) की जोड़ी जमी है, जो टाइगर की हरकतों और आदतों से अच्छी तरह वाकिफ है। मगर हर बार मुंह खोलते ही उसे कोड़े पड़ने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Prediction: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ करेगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन कमा सकती है 100 करोड़
पहले हाफ में कॉमेडी का सिलसिला चलता रहता है और उसके बीच अचानक ही टाइगर अपनी असलियत लोगों के सामने ले आता है। यही वो पल है जब रजनीकांत का स्वैग और एक्शन भरे सीन्स आपके रोंगटे खड़े कर देते हैं। पहले हाफ का अंत बेहद जबरदस्त अंदाज में होता है।
आप उम्मीद करते हैं कि ‘जेलर 2’ इंटरवल के बाद भी इसी रफ्तार के साथ आगे बढ़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं होता। पिक्चर की रफ्तार आगे बढ़ते हुए धीमी पड़ जाती है। मगर ट्विस्ट का सिलसिला खत्म नहीं होता। एक के बाद एक किरदार की एंट्री फिर से होने लगती है और खून–खराबा होता है। आप टाइगर के दिमाग की दाद देते हैं। साथ ही सोचते हैं कि मेकर्स ने पर्दे पर लिबर्टी तो बहुत ली है।
सेकेंड हाफ हद से ज्यादा खिंचा हुआ लगता है। रजनीकांत का अंदाज यहां भी जबरदस्त ही है, लेकिन स्क्रीन कर एक के बाद एक होती चीजें देखकर आप थकने लगते हैं। बीच–बीच में कई ऐसे पल आते हैं जो आपकी एनर्जी को वापस बढ़ा देते हैं। ऋतिक रोशन की एंट्री और अपेक्षा पोरवाल का एक्शन सीन इन्हीं में से एक है।
परफॉर्मेंस
इस बात को कहने की कोई जरूरत नहीं है कि रजनीकांत इस फिल्म में बेमिसाल हैं। अपने चेहरे के एक्सप्रेस से ही वो ज्यादातर पिक्चर को कैरी करते हैं। टाइगर के रोल में उनका अंदाज एकदम कमाल है, जिसे कोई मैच नहीं कर सकता। इसीलिए उनके किरदार के सामने आने वाला विलेन और रजनीकांत के सामने आने वाला एक्टर्स आपको फीके लगते हैं।
पिक्चर में मिथुन चक्रवर्ती ने अपने किरदार को काफी अच्छे से निभाया। ऋतिक रोशन अपने छोटे से किरदार में जानदार थे। विद्या बालन, रम्या कृष्णन, एस जे सूर्या, सूरज वज्रमुदु अपने किरदारों में बढ़िया हैं। सभी ने इन किरदारों में जान डाली है। मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, जतिन श्रॉफ और शिवराजकुमार के कैमियो भी दमदार हैं।
फिल्म के क्लाइमैक्स में ट्विस्ट है, जो आपको ‘जेलर 3’ का हिंट देता है। तो इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए आपका वीकेंड का प्लान आप सेट कर सकते हैं।
