Jailer 2: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ इस समय काफी चर्चा में है। लंबे समय से खबरें थी कि फिल्म में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आएंगे, जिसके बाद उनके फैंस के बीच एक खुशी की लहर देखने मिल रही थी। रजनीकांत के साथ शाहरुख खान को देखना काफी एक्साइटिंग था लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। फिल्म में शाहरुख खान की जगह अब ऋतिक रोशन ने ले ली है। करीब 40 साल के बाद ऋतिक रोशन और रजनीकांत साथ में नजर आएंगे। चलिए बताते है फिल्म से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स

यह भी पढ़ें- ‘हमारे लिए वो स्टार है’, रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन जारी करने वाले अशोक पंडित ने की धुरंधर की तारीफ

रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जेलर’ के सीक्वल यानी कि ‘जेलर 2’ को लेकर काफी बज बना हुआ है। अब लगातार फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आ रहीं हैं। अब बड़ी अपडेट ये है कि फिल्म में ऋतिक रोशन की एंट्री हो चुकी है। बॉलीवुड में ‘ग्रीक गॉड’ कहलाए जाने वाले एक्टर रजनीकांत के साथ उनकी मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘जेलर 2’ में एक्शन करते नजर आएंगे। शाहरुख खान की जगह फिल्म में उनका दमदार कैमियो होगा। इस खबर से ऋतिक के फैंस काफी खुश है और रजनीकांत के साथ उन्हें देखने के लिए काफी एक्साइटमेंट भी नजर आ रहें हैं।

शाहरुख खान ने क्यों खींचा ‘जेलर 2’ से हाथ

शाहरुख खान के फैंस के लिए बुरी खबर कि अपने बिजी शेड्यूल के कारण किंग खान इस फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पाए, जिस वजह से फिल्म से उन्हें बैकआउट करना पड़ा। बता दें कि फिल्म ‘जेलर 2’ मेकर्स चाहते थे कि शाहरुख खान फिल्म में एक खास कैमियों रोल अदा करें लेकिन एक्टर अपनी आने वाली फिल्मों और बाकी प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी है। जिनके चलते इस फिल्म के लिए समय निकालना काफी मुश्किल हुआ और उन्होंने इस फिल्म से दूरी बना ली।

यह भी पढ़ें- Lock Upp 2: कंगना रनौत नहीं इस बार फराह खान और रितेश देशमुख बने जेलर, कैदियों से उगलवाएंगे उनके गहरे राज

क्या होगा ऋतिक रोशन का किरदार

ऋतिक रोशन के ऑफिशियली हां कहने के बाद मेकर्स ने उनसे बातचीत कर शूटिंग डेट और समय भी फाइनल कर लिया है। बता दें कि ये कैमियो कुछ सेकेंड का नहीं बल्कि फिल्म की कहानी में काफी एक्साइटिंग मोड़ लाने वाला हो सकता है। ऋतिक रोशन के हिस्से की शूटिंग जून की आखिरी हफ्ते में चेन्नई में होने वाली है। ये फिल्म काफी बड़े लेवल की होने वाली है इस वजह से ही मेकर्स ने ऋतिक रोशन के किरदार को भी ग्रैंड बनाने की तैयारी की है। वो बिल्कुल अलग और नए अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म में उनका रोल देखने के लिए फैंस इंतजार में हैं।

40 साल बाद ऋतिक रोशन और रजनीकांत का रियूनियन

बता दें कि फिल्म ‘जेलर 2’ से ऋतिक रोशन और रजनीकांत करीब 40 साल बाद साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों ने 1986 में आई फिल्म ‘भगवान दादा’ में 40 साल पहले साथ काम किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन ने रजनाकांत के सौतेले बेटे का किरदार निभाया था।

कब रिलीज होगी फिल्म ‘जेलर 2’

निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जेलर 2’ साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विजल सेतुपति और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट को देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म का स्तर क्या होने वाला है। फिल्म सितंबर 2026 में रिलीज होगी।