सुपरस्टार रजनीकांत ने सिनेमाघरों में वापसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है। उनकी नई फिल्म ‘जेलर 2’ को धमाकेदार शुरुआत मिली है। ‘जेलर 2’ को रिलीज के पहले दिन देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ पहुंची। इसके ज्यादातर शो हाउस फुल रहे।

अब पिक्चर की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। दुनियाभर में ‘जेलर 2’ ने अनुमानित 125.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भारत में भी अच्छी शुरुआत मिली।

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने 59.70 करोड़ रुपये इंडिया नेट (टैक्स घटाकर ग्रॉस) कमाए, जबकि इसका ओवरसीज ग्रॉस 55 करोड़ रुपये रहा। इसी के साथ ये रजनीकांत की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

पहले नंबर पर फिल्म ‘कुली’ है, जिसने अपने पहले दिन भारत में 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। साथ ही इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन तकरीबन 150 करोड़ रुपये था।

फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस 70.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिससे इसकी वर्ल्डवाइड ओपनिंग 125 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। ये आंकड़े शुरुआती अनुमान हैं और आधिकारिक आंकड़ों से थोड़े अलग हो सकते हैं।

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट

अनुमानों के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने अपने पहले दिन सभी भाषाओं में कुल 55.4 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। तमिल वर्जन ने घरेलू कलेक्शन में बढ़त बनाई, उसके बाद तेलुगु और हिंदी रहे, जबकि कन्नड़ वर्जन ने छोटा हिस्सा दिया।

तमिल वर्जन ने फिल्म की घरेलू कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा दिया। इसने 43.35 करोड़ रुपये नेट कलेक्ट किए। तेलुगु वर्जन ने 12.50 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन ने 3.50 करोड़ रुपये कमाए। कन्नड़ वर्जन ने 35 लाख रुपये नेट की कमाई की।

फिल्म ने पहले दिन 37,46,734 फुटफॉल दर्ज किया।

और पढ़ें: Prahaar Review: कसाब को सजा-फैमिली ड्रामा, ‘प्रहार’ में छाए राजकुमार राव, धीमी रफ्तार ने बिगाड़ा मजा

जेलर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस

‘जेलर 2’ ने पहले दिन ओवरसीज मार्केट ने 55 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस 125.25 करोड़ रुपये हो गया।

तमिलनाडु, ‘जेलर 2’ के इंडिया ग्रॉस में सबसे बड़ा योगदानकर्ता रहा। इसके बाद कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना रहे। तमिलनाडु में फिल्म ने 24 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना ने दोनों ने 14.50 करोड़ रुपये जोड़े। केरल ने 12.50 करोड़ रुपये का योगदान दिया। बाकी भारतीय बाजारों में पिक्चर ने 4.75 करोड़ रुपये कमाए।

पहले दिन 125.25 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ग्रॉस के साथ, ‘जेलर 2’ ने मजबूत शुरुआत की है। आने वाले दिनों में इसका कलेक्शन तय करेगा कि यह ओपनिंग-डे की गति को कितनी अच्छी तरह बनाए रखती है।

और पढ़ें: Ramayana Trailer 2 Review: हिट या फ्लॉप, कैसा है ‘रामायण’ का नया ट्रेलर, राम के रूप में रणबीर कर पाए इंप्रेस?

‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। उन्होंने ही फिल्म को लिखा भी है। इसका निर्माण कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। फिल्म में टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में रजनीकांत ने वापसी की है। इसमें उनके साथ रम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन और सूरज वेंजारामूडु जैसे कलाकार हैं।

मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ फ्रेंचाइजी में लौटे हैं। जबकि ऋतिक रोशन ने इसमें कैमियो हैं। ऋतिक के काम को काफी पसंद किया हा रहा है। यह एक्शन एंटरटेनर 15 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।