थलाइवा रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में अच्छा पकड़ बनाई हुई। फिल्म को रिलीज हुए महज 2 दिन हुए हैं और फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ‘जेलर 2’ में रजनीकांत को एक बार फिर से एक्शन अवतार में देख कर फैंस काफी खुश नजर आ रहें हैं।
इसी के साथ फिल्म के पहले पार्ट का रिकॉर्ड भी टूट चुका है। फिल्म ‘जेलर’ ने रिलीज के 2 दिनों बाद सिर्फ 150 करोड़ रुपये के करीब का कलेक्शन किया था, यानी कि रजनीकांत की जेलर 2 अपने ही पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
‘जेलर 2’ का दूसरे दिन का कलेक्शन
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने दूसरे दिन भारत में कुल 35.60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। फिल्म को 13157 शो में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। भाषा के हिसाब से कमाई देखें तो तमिल में 25.25 करोड़ रुपये, तेलुगु में 7.25 करोड़ रुपये, हिंदी में 2.75 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 35 लाख रुपये की नेट कमाई हुई। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 112.10 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 95.30 करोड़ रुपये हो गया है।
‘जेलर 2’ का विदेशों में कलेक्शन
वहीं, विदेशों में फिल्म ने दूसरे दिन 40 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद फिल्म की कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 97 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस तरह ‘जेलर 2’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 209.10 करोड़ रुपये हो चुका है।
यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ में नर्स बनी थीं यामी, पति आदित्य से काम की वसूली मोटी रकम? खुद बताया सच
गिरावट के बावजूद फिल्म ने कमाए 200 करोड़
कमाल की बात ये भी है कि फिल्म ‘जेलर 2’ कलेक्शन में पहले दिन के मुकाबले 40.4 प्रतिशत की गिरावट भी देखी गई। पहले दिन फिल्म ने भारत में 59.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी जबकि दूसरे दिन ये कलेक्शन घटकर 35.60 करोड़ रुपये हो गया। इसके बावजूद फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
सिनेमाघरों में ‘जेलर 2’ के लिए भीड़
फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखने मिल रही हैं। पहले दिन फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में 55.4 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखने मिली। दूसरे दिन ये आंकड़े भी कम हुए। दूसरे दिन ‘जेलर 2’ के लिए सिनेमाघरों में 48.2 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई।
यह भी पढ़ें- ‘हमारे सुपरस्टार को इस तरह…’ मोहनलाल के कॉस्ट्यूम डिजाइनर का आरोप, Jailer 2 में काटे गए उनके तीन सीन
फिल्म के कलेक्शन पर लगातार नजर बनी हुई है। इसी तरह अगर ये कलेक्शन जारी रहा है तो 5 दिनों में ‘जेलर 2’ 500 करोड़ रुपये के कलेक्शन का भी पार कर सकती है।
