बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी को ‘सिचुएशनशिप’ करार दे दिया था, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुए।

कुछ लोगों ने कहा कि एक्टर शादी जैसे गंभीर रिश्ते को ‘सिचुएशनशिप’ कैसे कह सकते हैं। अब इस पर रकुल ने एक वीडियो शेयर किया है। वहीं, जैकी भी माफी मांगते हुए नजर आए। इस वीडियो के बारे में जानने से पहले हम आपको जैकी का वो स्टेटमेंट बता देते हैं जो उन्होंने कहा था।

यह भी पढ़ें: ‘मैं दाऊद इब्राहिम को जॉइन कर रहा हूं’, बीजेपी में शामिल होने पर प्रकाश राज ने कसा राघव चड्ढा पर तंज, ध्रुव राठी ने कही ये बात

क्या था जैकी भगनानी का बयान?

‘जिंगाबाद’ को दिए एक इंटरव्यू में कपल अपनी बॉन्डिंग पर बात कर रहा था, तब जैकी ने अपनी शादी को परिभाषित करते हुए कहा, “रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हम एक तरह की ‘सिचुएशनशिप’ में हैं। बेशक, हम एक-दूसरे के लिए एक्सक्लूसिव हैं क्योंकि हम शादीशुदा हैं, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि मैं उनसे किसी भी टॉपिक पर बात कर सकता हूं।”

सिर्फ इतना ही नहीं, जैकी भगनानी ने यहां तक कहा कि अगर उनकी कोई एक्स गर्लफ्रेंड भी कॉल करे, तो वह रकुल के सामने फोन स्पीकर पर रख देते हैं। उनके अनुसार, रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत ट्रांसपेरेंसी और भरोसा है, लेकिन इंटरनेट की दुनिया ने उनके ‘सिचुएशनशिप’ वाले शब्द को बहस में बदल दिया।

रकुल ने शेयर किया वीडियो

अब मामला बढ़ता देख रकुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें अभिनेत्री ने कहा, “कितनी बार बोला है इसको कि हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी बनने की जरूरत नहीं है।” वहीं, दूसरी तरफ जैकी भगनानी कान पकड़ के माफी मांगते हुए नजर आते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरा मतलब वैसा बिल्कुल नहीं था, जैसा लोगों ने समझ लिया। फिर रकुल ने कहा कि मुझे पता है, लेकिन दुनिया को नहीं पता।

दो तरीके से हुई थी रकुल-जैकी की शादी

बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी आनंद कारज और सिंधी रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। दोनों ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 फरवरी, 2024 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।

यह भी पढ़ें: ‘गोविंदा जैसा बेटा चाहिए पति नहीं’, सुनीता आहूजा ने फिर अभिनेता को लेकर फिर दिया बयान, बोलीं- अब उन्हें छोड़ नहीं सकती