बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ आज अपनी फिटनेस, डांस और स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं। वैसे तो उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी नाम कमा लिया है, लेकिन कम ही लोग ये बात जानते होंगे कि उनका असली नाम क्या है और उनका नाम टाइगर कैसे पड़ा। इसके पीछे बचपन की एक दिलचस्प कहानी छिपी है जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

क्या है टाइगर श्रॉफ का असली नाम?

टाइगर श्रॉफ, बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ के बेटे हैं, उनका जन्म 2 मार्च 1990 को हुआ था। टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। परिवार ने उनका नाम जय हेमंत रखा था, लेकिन उनकी बचपन की हरकत के कारण उन्हें टाइगर कहकर बुलाया जाने लगा।

बचपन की आदत से पड़ा ‘टाइगर’ नाम

टाइगर श्रॉफ ने फिल्मफेयर और कर्ली टेल्स एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि बचपन में उन्हें लोगों को दांत से काटने की आदत थी। वह अपने दोस्तों और करीबियों को काट लिया करते थे। उनकी यही शरारती आदत देखकर घरवालों और आसपास के लोगों ने उन्हें मजाक में ‘टाइगर’ कहना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यह नाम इतना लोकप्रिय हो गया कि परिवार और दोस्तों के बीच ‘जय’ की जगह ‘टाइगर’ ही चलने लगा। जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तब भी उन्होंने यही नाम अपनाया और आज पूरी दुनिया उन्हें टाइगर श्रॉफ के नाम से जानती है।

यह भी पढ़ें: ‘लोगों ने गलत धारणा बना ली है’, गोविंदा के सपोर्ट में बोलीं सुधा चंद्रन-अब चीची भैया के कमबैक का समय आ गया है

इंडस्ट्री में अलग पहचान

टाइगर ने साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शुरुआत से ही उन्होंने खुद को एक एक्शन हीरो के रूप में ही पेश किया है। ऐसे में उनका अनोखा नाम भी उनकी पर्सनैलिटी और स्क्रीन इमेज से पूरी तरह मेल खाता है।

यह भी पढ़ें: किसी लग्जरी होटल से कम नहीं है सनी लियोनी का मुंबई वाला घर, अमेरिकन स्टाइल किचन, शानदार बालकनी देखकर हो जाएंगे हैरान

नाम बना ब्रांड

टाइगर श्रॉफ का नाम सिर्फ एक निकनेम नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुका है। फिटनेस, मार्शल आर्ट्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन के कारण उनका यह नाम काफी प्रभावशाली लगता है।