बॉलीवुड की दुनिया में सुपरस्टार की हिट फिल्मों से जुड़े रोचक किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुके हैं, लेकिन चुनिंदा मूवीज उनकी पहचान बन जाती है। इतना ही नहीं, दर्शक भी उस मूवी की शूटिंग से जुड़े किस्से गौर से सुनते हैं। फिल्मी दुनिया और सितारों से जुड़े रोचक किस्से और मजाकिया बातों का खुलासा सेलेब्स खुद कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में करते हैं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम करने के कुछ रोचक अनुभव भी शेयर किए।

माधुरी दीक्षित ने कपिल के शो में जैकी श्रॉफ संग काम करने के अपने शुरुआती दिनों को याद किया। इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी पहली मुलाकात जैकी से कर्मा फिल्म के सेट पर हुई थीं। जब मैं इंडस्ट्री में नई थी, और फिल्म में मेरा एक छोटा-सा रोल गाने में था। वहां जग्गू दादा और अनिल जी दोनों एक कोने में बैठकर मुझे देख रहे थे। मैं उस समय थोड़ी घबराई हुई थी, और उस फिल्म में मेरा एक रोल था, जिसमें जैकी श्रॉफ और श्रीदेवी गाने में मुझे देखकर कल्पना कर रहे थे।

जग्गू दादा को आती थी रोमांटिक सीन करने में शर्म

जैकी श्रॉफ ने भी माधुरी के साथ काम करने का अनुभव शेयर करते हुए कहा, ‘मैंने माधुरी के बारे में पहली बार सरोज खान से सुना था कि वह एक बेहतरीन डांसर और खूबसूरत हीरोइन हैं, जो इंडस्ट्री में आई हैं। मैं आज भी उनकी प्रतिभा को देखकर हैरान रह जाता हूं।’

यह भी पढ़ें: अमर किरदार: ‘द फैमिली मैन’ का ये एक किरदार हुआ अमर, सीरीज के तीनों सीजन की बन गया पहचान

कपिल शर्मा ने सवाल किया कि क्या कभी किसी एक्टर को माधुरी दीक्षित के साथ रोमांटिक फिल्में करने में घबराहट हुई। इसके जवाब में जग्गू दादा ने हामी भरते हुए बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ। एक्टर ने आगे बोला, ‘मुझे माधुरी के साथ रोमांटिक सीन करने में पहले शर्म आती थी। जब वो बोलती हैं, तो उनकी आंखों में देखकर गाना या बोल पाना बहुत मुश्किल होता है। वो अपने किरदरा में पूरी तरह डूब जाती हैं। जब बात रोमांटिक फिल्मों की होती है, तो वो सच में ही रोमांस करती हैं।’