हिंदी सिनेमा की पुरानी फिल्मों के गाने भी यादगार रहे हैं। सिनेमा लवर्स की जुबां पर ऐसे अनेक गानों का नाम रहता है, जो फिल्म की पहचान बनकर सामने आए। कई बार ऐसा भी देखने को मिला है कि मूवी फ्लॉप हो जाती है, लेकिन उसके चुनिंदा बेहतरीन गानों को दर्शकों के प्यार की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। यहां जिक्र एक ऐसी फिल्म का कर रहे हैं, जिसके फ्लॉप होने के बाद भी उसका एक गाना दिलों में हमेसा के लिए बस गया। आइए आपके साथ इस रोमांटिक गाने की डिटेल्स शेयर करते हैं।
मधुर धुन, दिल को छू लेने वाले बोल और सिंगर्स की भावुक आवाज ने इस गाने को प्यार के एहसास में बदलने का काम किया। शायद आप अंदाजा लगा चुके होंगे कि यहां हम किस पुरानी फिल्म के रोमांटिक गाने का जिक्र कर रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
प्यार का एहसास बन गया ये हिट गाना
बॉलीवुड फिल्मों को रोमांटिक गीत देने वाली नदीम-श्रवण की जोड़ी ने 2002 की फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ का एक शानदार गाना उनका ही था, जो काफी ज्यादा हिट हुआ। इस गाने का नाम ‘जबसे दिल तुमसे मिला है।’ इस गाने को करन नाथ और जीविधा पर फिल्माया गया था, जो युवाओं को बहुत पसंद आया और आज भी इस गाने को लोग बार-बार यूट्यूब पर सुनना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें: दहशत, मर्डर और माइंड गेम, 127 मिनट की थ्रिलर OTT पर बनी मस्ट वॉच
यह गाना उन पलों को अच्छे से दिखाता है, जब प्यार महसूस ज्यादा किया जाता था, और कम दिखाया जाता था। इस गाने को सारिका कपूर ने अपनी आवाज दी थी। उनकी जादुई आवाज ने इस गाने को अमर बनाने का काम किया। बता दें कि जहां फिल्म कहानी और कलेक्शन के मामले में कमजोर साबित हुई। वहीं पर यह गाना म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट रहा। शादियों, कपल रील्स और रोमांटिक प्लेलिस्ट में इस ट्रैक ने खास जगह बना ली। खास बात है कि आज भी रोमांटिक गानों की लिस्ट में इसे जरूर शामिल किया जाता है।
