मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह देश-विदेश, इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय देते हुए नजर आते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर एक पोस्ट किया है।

दरअसल, इस समय पूरे मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात हैं। इस युद्ध में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की भी मौत हो गई। ऐसे में जावेद अख्तर ने हमले की आलोचना करते हुए डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल पर निशाना साधा है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने चीन की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 Collection: विपुल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ का रविवार को रहा सुस्त कलेक्शन, जानें पहले वीकेंड कितनी रही कमाई

जावेद अख्तर ने किया पोस्ट

जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस बार दोनों ने हद पार कर दी है। पटकथा लेखक ने लिखा, “मुझे लगता है कि इस बार ट्रंप और इजरायल ने हद पार कर दी है, क्योंकि अगर उन्हें यह हिम्मत करने और ईरान के साथ ईराक जैसा बर्ताव करने की छूट दी गई तो चीन दुनिया में अपना भरोसा खो देगा।”

इसके आगे उन्होंने लिखा, “नेतन्याहू और ट्रंप जैसे धौंस जमाने वाले दूसरों को मजबूर कर रहे हैं कि वे मजबूरन जवाब दें। इन्होंने दूसरों के पास दूसरा कोई चारा नहीं छोड़ा है।”

दुबई में फंसे हैं सितारे

बता दें कि दुबई में भी टेंशन बढ़ी हुई है। ऐसे में वहां का सबसे व्यस्त रहने वाला एयरपोर्ट ‘दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ बंद कर दिया गया है, जिस वजह से यात्री मुश्किल में फंस चुके हैं। इसके अलावा साउथ और बॉलीवुड के भी कई सितारे हैं, जो इस समय दुबई में फंसे हुए हैं। आर माधवन, साउथ के सुपरस्टार अजित और अभिनेत्री ईशा गुप्ता का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बीच दुबई में फंसे हैं साउथ अभिनेता अजित

साउथ अभिनेता अजित कुमार रेसिंग से जुड़ी कमिटमेंट्स पूरी करने के लिए दुबई में गए थे और अब उनका चेन्नई लौटना थोड़ा मुश्किल हो गया है। दरअसल, एक्टर उड़ानें रद्द होने के कारण वहीं फंसे हुए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें