‘धुरंधर’ पार्ट 1 के अंत में दिखाया था कि हमजा अब बड़े साहब से बदला लेगा। अब दूसरे पार्ट को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें बड़े साहब और कोई नहीं, बल्कि सलमान खान होंगे। इतना ही नहीं इंटरनेट पर सलमान खान की तस्वीर भी वायरल हो रही है, जो कथित तौर पर फिल्म के सेट की है। मगर इस बात में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में पता चल चुका है। ये एआई से बनाई गई तस्वीर है और सलमान खान का फिल्म में होना अफवाह है।
दरअसल सोशल मीडिया पर बीते कुछ घंटों से जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। ‘धुरंधर 2’ से जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि सलमान खान फिल्म में ‘बड़े साहब’ के किरदार में नजर आएंगे। सोमवार देर रात शेयर हुई इन तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है, हालांकि मेकर्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि ‘बड़े साहब’ का यह रहस्यमयी किरदार अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ हो सकता है। चर्चा है कि इस किरदार की झलक कुख्यात डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित हो सकती है। यही वजह है कि वायरल तस्वीरों के सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर कयास लगाने लगे हैं और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग को लेकर विवाद, लोकेशन मैनेजर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, ये है वजह
इंस्टाग्राम पर devaimation नाम के हैंडल पर इन तस्वीरों को शेयर किया गया है। इस प्रोफाइल पर इस तरह की कई एआई जेनेरेडेट तस्वीरें रोजाना पोस्ट की जाती हैं। सलमान खान की तस्वीरों को शेयर करते हुए इस हैंडल पर कैप्शन भी डाला गया है। जो है, “धुरंधर 2 में सलमान खान “बड़े साहब” के रूप में पक्के हो गए हैं! मुंबई में शूटिंग के दौरान लीक हुई वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिनमें सलमान खान बड़े साहब के रूप में एक दमदार नए अवतार में नजर आ रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Teaser Release: ‘ये नया हिंदुस्तान है…’, रिलीज हुआ ‘धुरंधर 2’ का टीजर, निराश यूजर्स बोले- स्कैम कर दिया
वायरल हो रही तस्वीरों में सलमान खान बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं और उनका लुक काफी रौबदार दिख रहा है। उनके साथ दो और लोग नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह साफ करना जरूरी है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें AI से जनरेट की गई हैं और पूरी तरह अटकलों पर आधारित हैं।
