‘रामायण: पार्ट 1’ इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता है। इसी फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन भी काम कर रही हैं, जो इससे पहले ‘एनिमल’ में भी रणबीर के साथ दिखाई दे चुकी हैं।

हाल ही में इंदिरा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की और उनके लिए एक खास मैसेज भी लिखा। उन्होंने बताया कि रणबीर से उन्हें एक्टिंग को लेकर कुछ अहम सलाह मिली, जो उनके लिए काफी मददगार साबित हुई।

रणबीर के लिए इंदिरा का प्यार भरा मैसेज

इंदिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि एक अच्छे अभिनेता के लिए अनुभव, कल्पनाशक्ति और संवेदनशीलता बहुत जरूरी होती है। उन्होंने रणबीर की तारीफ करते हुए लिखा कि उनकी परफॉर्मेंस हमेशा दर्शकों को प्रभावित करती है।

Award Banner

इंदिरा ने आगे कहा कि उनके साथ बिताया दिन बहुत अच्छा रहा और उन्होंने जो एक्टिंग से जुड़े टिप्स दिए, वे उनके लिए काफी काम आए। पोस्ट के अंत में उन्होंने रणबीर को प्यार भरे अंदाज में “लव यू आरके” भी लिखा और जल्द मुलाकात की उम्मीद जताई।

फिल्म में किसका कौन सा रोल

इस भव्य पौराणिक फिल्म में इंदिरा कृष्णन भगवान राम की मां कौशल्या की भूमिका निभा रही हैं। वहीं रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे। साई पल्लवी माता सीता का रोल कर रही हैं, जबकि केजीएफ स्टार यश रावण के रूप में दिखाई देंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में रवि दुबे, अरुण गोविल और लारा दत्ता जैसे कई कलाकार भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ‘किसी और के पैसे पर ऐसा करना आसान’, दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग पर बोल बुरा फंसे कुणाल खेमू

किरदार के लिए रणबीर कपूर ने की कड़ी मेहनत

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में इंदिरा ने रणबीर की तैयारी के बारे में भी बताया था। उनके मुताबिक, भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर ने अपने शरीर पर खास मेहनत की। उन्होंने अपने कंधों और बॉडी को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से वर्कआउट किया, क्योंकि इस किरदार में धनुष-बाण उठाना अहम हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: ‘मुस्लिमों को राक्षस दिखाया गया’, ‘द केरल स्टोरी 2’ पर स्वरा भास्कर ने दी तीखी प्रतिक्रिया

इंदिरा ने यह भी बताया कि रणबीर रोज करीब तीन से चार घंटे ट्रेनिंग करते थे और सुबह-सुबह शूटिंग के लिए सेट पर पहुंच जाते थे। शूट खत्म होने के बाद भी वह अपने वर्कआउट और तैयारी के बारे में बात करते थे, जिससे उनकी लगन साफ नजर आती थी। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें…

कब रिलीज होगी फिल्म

‘रामायण: पार्ट 1’ को दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। वहीं इसका दूसरा पार्टअगले साल यानी दिवाली 2027 में रिलीज होने वाला है।