रविवार को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फिनाले हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी हार दी और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारतीय टीम पहली ऐसी टीम है, एक या दो बार नहीं, बल्कि तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है।

देश की जीत के बाद हर तरफ खुशी का माहौल है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे हैं और क्रिकेटर को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इस लिस्ट में सनी देओल, अजय देवगन समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें: Chetak Screen Awards: जब अमिताभ बच्चन ने अपना बेस्ट एक्टर अवॉर्ड बेटी श्वेता बच्चन को किया था समर्पित, अभिनेता ने कही थी ये बात

चिल्लाने के बाद बैठ गया अजय देवगन का गला

अभिनेता अजय देवगन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, “इतना चिल्लाने से मेरा गला बैठ गया, लेकिन मेरी स्माइल पूरे हफ्ते कहीं नहीं जा रही। टीम इंडिया तुमने आज रात अरबों दिलों को गर्व से धड़का दिया। एक बार फिर चैंपियंस।”

अक्षय ने ऐसे दी बधाई

‘भूत बांग्ला’ अभिनेता अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक झूमती हुई GIF शेयर की। इसके बाद उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस वक्त हर घर में ऐसा ही माहौल है। वर्ल्ड कप घर लाने पर बधाई, टीम इंडिया।”

सनी देओल ने किया पोस्ट

अभिनेता सनी देओल ने लिखा, “टीम इंडिया के GABRUS, आपने जीत लिया। चैम्पियंस आपने हिंदुस्तान को गर्व महसूस कराया है। तीसरा वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया को बधाई, आप सच में GABRUS की तरह खेले। बिना डरे, पूरे दिल से! जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, ईशान किशन, अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। हिंदुस्तान जिंदाबाद।”

महेश बाबू ने किया पोस्ट

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने टीम इंडिया को जीत पर बधाई देते हुए पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “वो क्या था… टीम इंडिया के दबदबे का एक शानदार सबूत, जिसने 1.4 बिलियन दिलों तक पहुंचने के लिए पूरे जोश के साथ खेल। सैमसन, अभिषेक, ईशान, बुमराह, दुबे, अक्षर और हर उस इंसान का शानदार प्रदर्शन जिसने इसे यादगार बना दिया। बधाई हो टीम इंडिया।  इतिहास देश के गौरव के साथ अपने पन्ने पलटता रहता है।”

यह भी पढ़ें: कमल हासन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी नसीहत, ओपन लेटर में लिखी ये बात

अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट करते हुए अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को नसीहत दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें