आमिर खान हाल ही में डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने गए थे। इस दौरान वो एक दम अलग लुक में दिखे। आमिर सफेद दाढ़ी और मूछ में दिखे। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तमाम लोगों ने लिखा कि वो आमिर को पहचान नहीं पाए। बता दें कि आशुतोष और आमिर ने एक साथ साल 1995 में फिल्म ‘बाजी’में काम किया था। बाद में साल 2001 में दोनों ने फिल्म ‘लगान’में काम किया।
- प्रियंका चोपड़ा अपनी भारत यात्रा के बाद लॉस एंजेलिस लौट गई हैं। उनका ये काफी शॉर्ट ट्रिप था। जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा,”थकी हुई पर खुश।” प्रियंका तीन साल बाद अपने देश भारत आई थीं। यहां भी वो अपने काम में व्यस्त थीं।
- रणबीर कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावरिया’ से की थी। रणबीर को पहली ही फिल्म में दर्शकों ने काफी पसंद किया था। एक इंटरव्यू में रणबीर ने बताया था कि फिल्म का सेट उनके लिए स्कूल बन गया था। उन्होंने भंसाली से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म के टाइटल सॉन्ग में कुर्सी से गिरने वाले सीन को करने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने उस सीन के लिए 70 रीटेक करने पड़े थे।
- कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन से उनके फैंस काफी दुखी हैं। लेकिन गजोधर भैया को उनके फैंस एक बार फिर देख सकेंगे। दरअसल कैंपस ड्रामा वेब सीरीज ‘होस्टल डेज’ का तीसरा सीजन आ रहा है। इसका टीजर आ चुका है, जिसमें राजू श्रीवास्तव को भी दिखाया गया। टीजर में राजू की झलक देख उनके फैंस काफी खुश हुए। राजू को टीजर में एक दम देसी अंदाज में दिखाया गया है।
- The Kerala Story Controversy: अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) पर घमासान मच गया है। फिल्म का टीजर देखने के बाद एक पत्रकार ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब केरल के डीजीपी ने मामले में तिरुवनंतपुरम के पुलिस आयुक्त को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में कथित तौर पर दिखाया गया है कि पहले 32,000 महिलाओं का धर्म परिवर्तन किया जाता है। फिर वो आतंकी संगठन ISIS में शामिल हो जाती हैं। इसी मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है।
- India Lockdown Teaser: लॉकडाउन (Lockdown) पर बनी मधुर भंडारकर की फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’ (India Lockdown) का टीजर आ चुका है। इस फिल्म में कोविड -19 महामारी की पहली लहर के दौरान भारत सरकार द्वारा लगाए गए 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में श्वेता बासु प्रसाद, प्रतीक बब्बर, साईं तम्हंकर, अहाना कुमार और प्रकाश बेलावाड़ी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 2 दिसंबर को ZEE5 पर रिलीज होगी।