रोहित सरदाना के शो में बोले दिग्विजय चौटाला – धान और गेंहू के अलावा तीसरी फसल का नाम नहीं बता सकते राहुल गांधी, मिला ये जवाब
दिग्विजय सिंह चौटाला बोले,' इनका किसान परिवारों से क्या लेना-देना है ? इन लोगों को तो ये नहीं पता आलू का क्या साईज क्या होता है ? आप मुझे ये बताइए गाय और भैंस का अंतर पता है राहुल गांधी को ? इनको लाल मिर्च और हरी मिर्च का अंतर नहीं पता।

किसानों को लेकर देश की राजनीति गरमाई हुई है। नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का घेराव किया हुआ है। आज सरकार कृषि बिलों को किसान संगठनों के विभिन्न नेताओं से बातचीत कर रही है। इससे पहले भी सरकार किसान नेताओं से बातचीत कर चुकी है।टीवी न्यूज़ चैनल्स पर भी किसान आंदोलन को लेकर खूब डिबेट हो रही हैं। आजतक पर रोहित सरदाना के ‘दंगल’ शो में दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला और गौरव बल्लभ में जबरदस्त बहस हो गई।
दंगल में रोहित सरदाना ने सवाल किया,’कांग्रेस की सरकारों ने एमएसपी को परमानेंट करने के लिए क्या किया ?’ इसपर गौरव वल्लभ की जगह दिग्विजय सिंह चौटाला बोलने लगे। वो कहने लगे,’इनका तो दूर-दूर तक किसान से कोई वास्ता नहीं है। ये बुआई,कटाई और फसल की लामणी के टाईम के बारे में नहीं बता सकते। धान और गेहूं के अलावा तीसरी फसल का नाम बता दें राहुल गांधी।’
दिग्विजय सिंह चौटाला आगे बोले,’ इनका किसान परिवारों से क्या लेना-देना है ? इन लोगों को तो ये नहीं पता आलू का क्या साईज क्या होता है ? दीपेंद्र हुड्डा का वो कमेंट सबको याद है। आप मुझे ये बताइए गाय और भैंस का अंतर पता है राहुल गांधी को ? इनको लाल मिर्च और हरी मिर्च का अंतर नहीं पता। ये कांग्रेस पार्टी के लोग ढोंग कर रहे हैं।’इसके बाद गौरव वल्लभ कहने लगे,’दुष्यंत जी तो हरियाणा में सड़कों पर गड्ढे खुदवाने में व्यस्त हैं क्योंकि वो हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं ताकि पंजाब के किसान दिल्ली ना पहुंच पाए।’ इसपर दिग्विजय चौटाला कहने लगे,’ आप गलत बोल रहे हैं, आपके पास क्या सबूत है।’
इसके बाद एंकर रोहित सरदाना ने कांग्रेस नेता गौरव बल्लभ से पूछा ,’आपके सांसद रवनीत सिंह बिट्टू किसकी ओर इशारा कर रहे हैं, वो कह रहे हैं आंदोलन में एंटी-सोशल एलिमेंट घूस आए हैं। क्यों अमरिंदर सिंह को लग रहा है देश की एकता को खतरा हो जाएगा किसान आंदोलन से ?’ इसपर गौरव बल्लभ कहने लगे,’जब 62 करोड़ किसान सड़क पर आ जाएंगे तो देश समृद्ध रहेगा क्या ?’
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।