‘KBC 12’ में अभिताभ ने ऋषि कपूर को किया याद, क़िस्सा सुनाते हुए बोले – नेक इंसान और बेहतरीन कलाकार थे
अमिताभ बच्चन ने कहा,' ऋषि कपूर बहुत होनहार, सक्षम कलाकार और नेक इंसान थे।'

इस साल 30 अप्रैल को बॉलीवुड के जाने-पहचाने अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के माध्यम से ऋषि कपूर के निधन की पुष्टि की थी। अब ‘कौन बनेगा करोड़पति -12′ में अमिताभ बच्चन ने अपने दोस्त ऋषि कपूर को फिर से याद किया है।
अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ के सेट पर अपने दोस्त ऋषि कपूर को याद करते हुए फिल्म ‘श्री 420’ का मजेदार किस्सा सुनाया। राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420′ साल 1955 में रिलीज हुई थी। तब ऋषि कपूर महज 3 साल के थे। उन्होंने बताया कि 3 साल के ऋषि कपूर को शूट करवाने के लिए बहलाना पड़ता था।
अमिताभ बच्चन ने कहा,’तब वो बच्चे थे बहुत। जब उनसे पूछा जाता था तो उनको मनाया जाता था कि चलो खड़े हो जाओ तो वो रोते थे और कहते थे हमको नहीं करना है शूटिंग ये यो। तो उनको बार बार चॉकलेट खिलाकर खड़ा कर देते थे। तब जाकर उन्होंने वो शॉट दिया था। वो बहुत होनहार कलाकार , बहुत ही सक्षम कलाकार और नेक इंसान थे।’
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ नजर आए। दोनों एक साथ ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘कभी-कभी’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आए। आखिरी बार दोनों ‘102 नॉट आउट’ में साथ नजर आए थे। फिल्मी पर्दे से इतर भी अमिताभ और ऋषि कपूर में शानदार बॉन्डिंग नजर आती थी। हालांकि कोरोना लॉकडाउन के कारण अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए थे।
बेटे रणबीर कपूर भी पिता ऋषि कपूर को याद कर हो गए थे इमोशनल : हाल ही में रणबीर कपूर जाने-पहचाने पत्रकार राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू में अपने पिता ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हो गए थे। रणबीर कपूर ने इंटरव्यू में कहा,’बीते दो सालों में मैंने उनके साथ काफी समय बिताया। कीमोथेरेपी के लिए उनके साथ होटल से हॉस्पिटल तक जाना। ये सब बहुत तेजी से हुआ, मेरे पास शब्द नहीं है जिसके जरिए मैं बता सकूं कि उन्होंने मेरी जिंदगी पर क्या प्रभाव छोड़ा, मेरी जिंदगी पर उनका बहुत प्रभाव है।’ ऋषि कपूर का इसी साल अप्रैल में निधन हो गया था।