मेरे बाप का नाम नहीं लेना, नहीं तो- जब बिग बॉस में लड़ पड़े थे भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा
बिग बॉस सीजन 4 में डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी में खूब नोकझोंक देखने को मिली थी। आमलेट बनाने को लेकर डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी की लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई थी।

भोजपुरी स्टार और दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी हाल ही में पिता बने हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं मनोज तिवारी बिग बॉस के घर के सदस्य भी रह चुके हैं। वो बिग बॉस सीजन-4 में घर के सदस्य रहे हैं। ये सीजन उनकी और डॉली बिंद्रा की लड़ाई के कारण चर्चा में रहा था।
डॉली बिंद्रा से हुई थी जबरदस्त लड़ाई : बिग बॉस सीजन 4 में डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी में खूब नोकझोंक देखने को मिली थी। आमलेट बनाने को लेकर डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी की लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई थी। दोनों की लड़ाई एक-दूसरे के बाप तक पहुंच गई थी। इस दौरान डॉली बिंद्रा बार-बार कह रही थीं कि मेरे बाप का नाम मत लेना। इसके बाद घर के सदस्य खली ने आकर दोनों में बीच-बचाव कराया था। हालांकि डॉली बिंद्रा के साथ हुई लड़ाई में मनोज तिवारी को श्वेता तिवारी का खूब साथ मिला था।
श्वेता तिवारी से अफेयर की भी आई थीं खबरें : बिग बॉस के घर में मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी ने मुश्किल वक्त में एक दूसरे का खूब साथ दिया था। इतना ही नहीं शो के दौरान मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के अफेयर की खबरें भी खूब चली थीं। मनोज तिवारी फिनाले तक नहीं पहुंच पाए थे पर श्वेता तिवारी जरूर खिताब जीतने में कामयाब रही थीं।
योगी आदित्यनाथ के सामने लड़ चुके हैं चुनाव : बीजेपी में शामिल होने से पहले मनोज तिवारी समाजवादी पार्टी के सदस्य रह चुके हैं। इतना ही नहीं 2009 लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी गोरखपुर लोकसभा सीट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव भी लड़े थे, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके कुछ सालों बाद मनोज तिवारी बीजेपी में शामिल हो गए।
महंगी कारों के शौकीन है मनोज तिवारी : भाजपा सांसद मनोज तिवारी कई बार साइकिल से भी संसद जा चुके हैं लेकिन वो महंगी गाड़ियों के बेहद शौकीन हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास मर्सिडीज, ऑडी, फॉर्च्यूनर, होंडा सिटी, इनोवा जैसी गाड़ियां है। इतना ही नहीं मनोज तिवारी के पास लाखों रुपए का सोना भी है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।