Actor Imran Khan Notice News: बॉलीवुड अभिनेता और आमिर खान के भांजे इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की ओर से अभिनेता को 28 अक्टूबर, 2026 तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद अब ‘लीव इंडिया’ आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाएंगे।।
जी हां! इमरान खान विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की ओर से जारी नोटिस को चुनौती देने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
याचिका दायर होने के बाद इस पर जल्द सुनवाई की मांग की जाएगी। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की खंडपीठ में होने की संभावना है।
इमरान खान को मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। उन पर गैर-भारतीय नागरिक होने के बावजूद प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्ड है।
बता दें कि उनके खिलाफ देश छोड़ो के आदेश मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, इमरान खान ने 10 अक्टूबर, 2026 को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने अभिनेता को हिरासत में भी लिया था।
अमेरिकी नागरिक हैं इमरान खान
इमरान खान के पास अमेरिकी नागरिकता है और वह भारत में ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारक के तौर पर रह रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेशी नागरिकों और ओसीआई कार्डधारकों पर लागू नियमों के उल्लंघन के आरोप में उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
किरीट सोमैया की शिकायत के बाद कार्रवाई
बीजेपी नेता किरीट सोमैया की शिकायत के बाद गृह मंत्रालय के तहत आने वाले FRRO ने मामले की जांच की। 13 अक्टूबर 2026 को किरीट सोमैया ने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को पत्र लिखकर इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने जांच पूरी होने तक अभिनेता के विदेश जाने पर रोक लगाने और उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने का अनुरोध भी किया था।
