दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र दुनिया को अलविदा कह जा चुके हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी। दिवंगत एक्टर की आखिरी फिल्म उनके निधन के कुछ समय बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई, और अब मूवी को ओटीटी पर उतारा जा चुका है। मूवी का ओटीटी वर्जन धरम पाजी के फैंस का इम्तिहान भी लेने का काम करेगा। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को तुरंत देखने के लिए क्या एक शर्त सबसे जरूरी है, और किस प्लेटफॉर्म पर मूवी का लुत्फ उठा पाएंगे।
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर धर्मेंद्र की इक्कीस फिल्म को रिलीज किया गया है। 1 जनवरी 2026 के दिन फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, और इसने बॉक्स ऑफिस पर 33.70 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। अब दर्शक घर बैठे फिल्म को देख पाएंगे। प्लेटफॉर्म उन लोगों के लिए खास मौका लेकर आया है, जो मूवी को थिएटर्स में नहीं देख पाए थे और अब ओटीटी पर सबसे पहले देखना चाहते हैं।
ओटीटी पर ट्विस्ट के साथ आई ‘इक्कीस’
12 फरवरी से फिल्म को स्पेशल एक्सेस के साथ रिलीज किया गया है। इसका मतलब है कि आप सबसे पहले फिल्म को रेंट पर देख सकते हैं। दरअसल, सब्सक्राइबर्स के लिए मूवी को मुफ्त में देखने के लिए 26 फरवरी 2026 से उपलब्ध करवाया जाएगा। अगर आप इस तारीख का इंतजार नहीं करना चाहते हैं, तो आज से ही प्राइम वीडियो पर रेंट वर्जन को एक बार खरीदकर 2 सप्ताह तक कितनी बार भी देख पाएंगे। धर्मेंद्र के फैंस के लिए उनकी फिल्म को रेंट पर थोड़े पैसे खर्च करके देखना बड़ी बात नहीं है।
यह भी पढ़ें: Netflix पर छाई 6 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर, हर सीन में दिखता है रहस्य का ट्विस्ट
इक्कीस फिल्म की कहानी के बारे में बात करें, तो यह सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की बहादुरी पर आधारित बायोपिक है। बता दें कि वे परम वीर चक्र पाने वाले पहले युवा सैनिक थे। फिल्म की कहानी साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस युद्ध में अरुण ने देश की खातिर अपनी जान कुर्बान की। कहानी में उनके पिता ब्रिगेडियर मदन लाल खेतपाल का किरदार भी दिखाया गया है, जिसकी भूमिका में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र नजर आए।
