इंटरनेशल इंडियन फिल्म अकैडमी उर्फ आईफा अवॉर्ड्स 2026 (IIFA Awards) के विनर्स का ऐलान हो चुका है। शुक्रवार को आईफा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर विजेताओं की लिस्ट शेयर की गई। इसमें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बाजी मार ली। इसके अलावा ‘सैयारा’, ‘छावा’ और आर्यन खान के ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने भी कई अवॉर्ड्स बटोरे।

‘धुरंधर’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि आदित्य धर ने बेस्ट डायरेक्टर और रणवीर सिंह ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। डिजिटल अवॉर्ड्स कैटेगरी में आर्यन खान की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ छाई रही। इसके बीच एक्टर मानव कौल की फिल्म ‘बारामूला’ ने बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड अपने नाम किया।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘बारामूला’, एक सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर है। इसका निर्देशन आदित्य सुहास जांभले ने किया है। आदित्य धर ने इसे लिखा और प्रोड्यूस किया है। ऐसे में एक तरह से देखा जाए तो डिजिटल अवॉर्ड्स कैटेगरी में भी आदित्य धर ही विजेता रहे। हालांकि बेस्ट सीरीज डायरेक्टर का अवॉर्ड आर्यन खान के नाम रहा।

यहां पढ़ें विजेताओं की पूरी लिस्ट:

पॉपुलर कैटेगरी

बेस्ट फिल्म
धुरंधर

बेस्ट डायरेक्टर
आदित्य धर – धुरंधर

बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म
अवतार: फायर एंड ऐश

लीड रोल में बेस्ट परफॉरमेंस (महिला)
अनीत पड्डा – सैयारा

लीड रोल में बेस्ट परफॉरमेंस (पुरुष)
रणवीर सिंह – धुरंधर

सपोर्टिंग रोल में परफॉरमेंस (महिला)
हुमा कुरैशी – जॉली एलएलबी 3

सपोर्टिंग रोल में परफॉरमेंस (पुरुष)
संजय दत्त – धुरंधर

निगेटिव रोल में परफॉरमेंस
अक्षय खन्ना – धुरंधर

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर
शाश्वत सचदेव – धुरंधर

बेस्ट कहानी (ओरिजिनल)
आदित्य धर – धुरंधर

बेस्ट कहानी (अडाप्टेड)
बशारत पीर, सुमित रॉय और नीरज घायवान – होमबाउंड

बेस्ट गाना
इरशाद कामिल – सैयारा का टाइटल सॉन्ग

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष)
फहीम अब्दुल्ला – सैयारा का टाइटल सॉन्ग

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला)
श्रेया घोषाल – सैयारा के लिए सैयारा रीप्राइज

बेस्ट डेब्यू (महिला)
राशा थडानी – आजाद

बेस्ट डेब्यू (पुरुष)
अहान पांडे – सैयारा

टेक्निकल कैटेगरी

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
विकास नवलखा – धुरंधर

बेस्ट स्क्रीनप्ले
आदित्य धर – धुरंधर

बेस्ट डायलॉग
आदित्य धर – धुरंधर

बेस्ट एडिटिंग
शिवकुमार वी. पणिकर – धुरंधर

बेस्ट कोरियोग्राफी
बॉस्को लेस्ली मार्टिस – वॉर 2 के लिए आवां जावां

बेस्ट साउंड डिजाइन
बिश्वदीप चटर्जी – धुरंधर के लिए

बेस्ट साउंड मिक्सिंग
आलोक दे – छावा

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स
असेंबलेज एंटरटेनमेंट और रीडिफाइन – छावा के लिए

डिजिटल अवार्ड्स 2026:

बेस्ट पिक्चर
बारामूला

बेस्ट डायरेक्शन
करण तेजपाल – स्टोलन

लीड रोल में परफॉरमेंस (महिला)
सान्या मल्होत्रा – मिसेज

लीड रोल में परफॉरमेंस (पुरुष)
अभिषेक बनर्जी – स्टोलन

सपोर्टिंग रोल में परफॉरमेंस (महिला)
मोनिका पंवार – निशांची 2

सपोर्टिंग रोल में परफॉरमेंस (पुरुष)
अविनाश तिवारी – द मेहता बॉयज

बेस्ट कहानी
आदित्य धर, मोनल ठक्कर और आदित्य सुहास जांभले – बारामूला

बेस्ट वेब सीरीज
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट – द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

बेस्ट वेब सीरीज निर्देशन
आर्यन खान – द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

लीड रोल में परफॉरमेंस (महिला)
तिलोत्तमा शोम – पाताल लोक सीजन 2

लीड रोल में परफॉरमेंस (पुरुष)
जयदीप अहलावत – पाताल लोक सीजन 2

सपोर्टिंग रोल में परफॉरमेंस (महिला)
अन्या सिंह – द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

सपोर्टिंग रोल में परफॉरमेंस (पुरुष)
राघव जुयाल – द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

बेस्ट कहानी (ओरिजिनल)
सुदीप शर्मा, तमाल सेन, राहुल कनोजिया और अभिषेक बनर्जी – पाताल लोक सीजन 2

बेस्ट डॉक्यूसीरीज/ डॉक्यूफिल्म
द रोशन्स

बेस्ट रियलिटी/ नॉन-स्क्रिप्टेड शो
द ट्रेटर्स

बेस्ट टाइटल ट्रैक
उज्जवल गुप्ता – द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के लिए नंबर 1