Entertainment News Highlights 26th May: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। सनी देओल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को लेकर अब इंतजार खत्म हो गया है। इसका दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये ट्रेलर फिल्म की पहली ही किस्त का है। फिल्म को एक बार फिर से 22 साल बाद सिनेमाघरों में 9 जून को रिलीज किया जाएगा। इसका ऐलान सनी देओल ने खुद अपनी पोस्ट के जरिए किया है। IIFA 2023 का आगाज हो चुका है। इसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स शिरकत करने वाले हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय को लेकर अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया है कि वो इस साल इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। इसकी वजह बेटी आराध्या बच्चन हैं, जिनका स्कूल चल रहा है। इस वजह से वो इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। इसके साथ ही IIFA 2023 से विक्की कौशल और सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ‘भाईजान’ का सिक्योरिटी गार्ड विक्की को साइड करता दिख रहा है। जबकि वो उनसे बात कर रहे होते हैं। इस पर लोग एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
मनोज बाजपेयी ने हाल ही में शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान आउटसाइडर होने के बाद भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
वैभवी उपाध्याय के भाई और मंगेतर ने बताया कि एक्ट्रेस की मौत किस कारण से हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर…
एक्टर आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने 60 साल की उम्र में बीते दिन दूसरी शादी कर ली। उन्होंने रुपाली बरुआ संग कोर्ट मैरिज की। अब एक्टर की शादी के बाद उनकी पहली पत्नी ने पोस्ट शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है। पढ़िए पूरी खबर…
'द केरल स्टोरी' फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा का मोबाइल नंबर लीक हो गया है। इसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि 'जो लोग ऐसा करते हैं उनकी मानसिकता गंदी है।' पढ़िए पूरी खबर…
नी देओल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को लेकर अब इंतजार खत्म हो गया है। इसका दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये ट्रेलर फिल्म की पहली ही किस्त का है। फिल्म को एक बार फिर से 22 साल बाद सिनेमाघरों में 9 जून को रिलीज किया जाएगा। इसका ऐलान सनी देओल ने खुद अपनी पोस्ट के जरिए किया है। देखिए…
शहनाज गिल का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कार को लेकर कंफ्यूज दिखती हैं। वो जल्दबाजी में दूसरे की गाड़ी में बैठने जाती हैं मगर बच जाती हैं और अपनी गाड़ी की ओर चली जाती हैं। देखिए…
आकाश अंबानी पत्नी, बच्चे और पापा मुकेश अंबानी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। मंदिर से उनका वीडियो भी सामने आया है, जो कि वायरल हो रहा है।
IIFA 2023 का आगाज हो चुका है। इसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स शिरकत करने वाले हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय को लेकर अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया है कि वो इस साल इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। इसकी वजह बेटी आराध्या बच्चन हैं, जिनका स्कूल चल रहा है। इस वजह से वो इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगी।
शर्लिन चोपड़ा का एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते हुए नजर आ रही हैं कि उन्हें काफी गर्मी लग रही है और वो इससे परेशान होकर कहती हैं कि 'निकालूं जैकेट?' देखिए वीडियो…
IIFA 2023 से विक्की कौशल और सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'भाईजान' का सिक्योरिटी गार्ड विक्की को साइड करता दिख रहा है। जबकि वो उनसे बात कर रहे होते हैं। इस पर लोग एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। देखिए…
कोटा निवासी बॉडी बिल्डर और वेट लिफ्टर प्रेमराज अरोड़ा (Prem Raj Arora) का निधन हो गया है। वो उन्होंने 42 साल की उम्र अंतिम सांस ली। कहा जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। वो पूर्व मिस्टर इंडिया भी रह चुके हैं।
कैलाश खेर ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ के उद्घाटन में पहुंचे थे। जहां उन्हें जाम के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा। इस बात पर वह भड़क गए। यहां पढ़ें पूरी खबर…
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma) के रिलेशनशिप के कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों की जोड़ी फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ (Jogira Sara Ra Ra) में नजर आ रही है। पढ़िए पूरी खबर…
Bigg Boss 16 की कंटेस्टेंट और राजस्थान की शकीरा उर्फ गोरी नागोरी पर उन्हीं की बहन की शादी पर जानलेवा हमला हुआ है। इसकी जानकारी गोरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर दी है। पढ़िए पूरी खबर…
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा की फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' को 26 मई यानी कि आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप इस मूवी को वीकेंड पर देखने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले इसके बारे में जान लीजिए। पढ़िए मूवी रिव्यू…
कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर लगातार फैन्स के बीच बातें हो रही है। इस मूवी को लेकर खबर सामने आ रही है कि इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को 9 जून को कुछ दिनों के लिए सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। इसके बाद फिल्म का सीक्वल 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
IIFA 2023 का 25 मई को आगाज हो गया है। इस अवॉर्ड शो का आयोजन इस बार अबु धाबी में किया गया है। कई बॉलीवुड स्टार्स अवॉर्ड शो को अटेंड करने के लिए वहां पहुंच गए हैं। ऐसे में अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल को साथ में स्टेज शेयर करते हुए देखा गया। उनका वीडियो भी सामने आया है।
'बिग बॉस ओटीटी 2' का फर्स्ट टीजर वीडियो सामने आ गया है, जिसमें सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं और इसे लेकर ऐलान कर रहे हैं कि शो को जियो सिनेमा से ऑन एयर किया जाएगा। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे फ्री में देखा जा सकता है।
स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनास के काम की लोग खूब सराहना कर रहे हैं। इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। इसकी दूसरी किश्त का भी ऐलान कर दिया गया है। ये वेब सीरीज दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई है।
सनी देओल की मोस्टअवेटेड फिल्म 'गदर 2' का ट्रेलर वीडियो आज जारी किया जाएगा। इसका ऐलान सनी देओल ने सोशल मीडिया पर किया है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें जानकारी दी गई है कि फिल्म के पहले सीक्वल को 9 जून को सिनेमाघरों में फिर से 22 साल बाद रिलीज किया जाएगा।
शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली की जोड़ी एक बार फिर से साथ में दिखाई देने वाली है। दोनों 20 साल से भी ज्यादा बाद फिर से स्क्रीन पर बवाल मचाने को तैयार हैं। कहा जा रहा है कि किंग खान, संजय लीला के साथ फेमस इंडियन कवि सुधीर लुधियानवी की बायोपिक में दिखेंगे। दोनों की जोड़ी ने आखिरी बार ‘देवदास’ में काम किया था, जो कि ब्लॉकबस्टर रही थी।