5 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर एक शॉर्ट फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम है ‘देवयानी’। ये फिल्म समाज में बेटी के जन्म और उससे जुड़े डर को दिखाती है। जहां आज भी कई जगहें ऐसी हैं जहां बेटियों को घर की चारदीवारी में बंद करके रखने के बारे में सोचा जाता है, तो वहीं ये फिल्म ये मैसेज देती है कि समाज को अपने बेहतर कल के लिए ऐसा करना बंद करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- यश की ‘टॉक्सिक’ को सेंसर बोर्ड से मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, जानिए कितने घंटे सिनेमाघर में चलेगी फिल्म

फिल्म देवयानी में छिपा मैसेज

आज के बदलते समय में समाज बेटियों की चाहत तो करता है लेकिन साथ ही एक डर मन में रहता है कि इस समाज से ही उसे कैसे बचाएंगे। यही डर दिखाती है ये फिल्म देवयानी। लड़कियों के साथ होने वाले दुर्घटनाएं इतनी बढ़ने लगी हैं कि हर किसी को अपने घर की बेटियों के लिए ये डर लगना लाजमी है। इसी मैसेज को समझाने के लिए आशीष के पांडा ये फिल्म लेकर आए हैं।

देवयानी की कहानी

‘देवयानी’ की कहानी एक पुलिस अफसर की है, जो पत्नी के गर्भ में बेटी होने की खबर सुनकर परेशान हो जाता है। उसे बेटियों से नफरत नहीं, बल्कि समाज में उनकी सुरक्षा, दहेज और दूसरी चुनौतियों का डर सताता है। इसी डर और बेटी को बचाने की जद्दोजहद के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी बुनी गई है।

अश्विनी कुमार का बयान

खास बातचीत में फिल्म और बेटियों की सुरक्षा के बारे में अश्विनी कुमार ने बताया, ‘इस फिल्म से मैं ये मैसेज देना चाहता हूं कि उन्हें बेटियों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए, जहां एक तरफ आज के समय में किसी को पता चलता है कि उनके घर में बेटी है तो समाज में उसे क्या क्या झेलना पड़ेगा। ये सब सोच बदलने की जरूरत है। अच्छा लगता है देखकर की शहरों में ऐसा हो रहा है लेकिन गांवों में अभी भी इस सोच ने जन्म नही लिया है।’

यह भी पढ़ें- ‘पूरे महाराष्ट्र को हिला दिया’, IAS तुकाराम मुंढे की ईमानदारी की कायल हुईं देवोलीना, बोलीं- ईमानदारी की कीमत…

‘एक लड़की जो एनर्जी का सोर्स है. वो आपको कहीं नहीं मिलेगा। आपको बेटी पालने के लिए, उसकी इच्छा करने के लिए शादी करने की भी जरूरत नहीं है। आप अपने आस पास उन्हें कैसा समझते हैं, ये भी काफी मायने रखता है। क्योंकि अगर आपके घरों में और ऑफिस में ही बेटियां सुरक्षित नहीं है, तो समाज काफी गलत दिशा में जा रहा है।’

देवयानी की स्टारकास्ट

फिल्म की खास बात ये भी है कि इसमें आईएएस अफसर और असम सरकार के आईटी डिपार्टमेंट के सचिव अश्विनी कुमार ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में उनके साथ बिग बॉस फेस अर्चना गौतम नजर आती हैं। फिल्म का लेखन अनवरुल्लाह खान ने किया है। हाल ही में अश्विनी कुमार ने फिल्म की स्क्रीनिंग रखवाई थी, जहां फिल्म को काफी तारीफ मिली।