पैन इंडिया स्टार यश आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ इस समय काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से पहले एक्ट्रेस की फिल्म बेबी: डू डाइ डू भी रिलीज के तैयार है। जिसके लिए हुमा इन दिनों जोरों शोरो से प्रमोशन में लगी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने ‘टॉक्सिक’ से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि वो फिल्म की 9 मिनट की क्लिप देख चुकी हैं और यश का काम सच में सराहनीय है।
यह भी पढ़ें- अंटार्कटिका से रामायण तक का सफर दिखाएगी ‘वाराणसी’, एसएस राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म को लेकर दिया अपडेट
हुमा ने देखा ‘टॉक्सिक’ का 9 मिनट का कट
एबीपी के साथ बातचीत में हुमा ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने ‘टॉक्सिक’ का करीब 9 मिनट का कट देखा है। उन्होंने बताया कि फिल्म के विजुअल्स ने उन्हें पूरी तरह हैरान कर दिया और यह अनुभव उनके लिए अब तक देखी गई किसी भी चीज से बिल्कुल अलग था।
केजीएफ एक्टर यश के साथ काम करने अनुभव पर बात करते हुए हुमा ने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि इस फिल्म में यश के साथ काम करने के बाद मैं उनकी पहले से भी बड़ी फैन बन गई हूं। पहले मुझे लगता था कि वह एक बड़े स्टार हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन जब आप किसी को करीब से काम करते देखते हैं और उसके जुनून को महसूस करते हैं, तो बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मैंने यश से काफी कुछ सीखा है।’
हुमा ने की यश की तारीफ
यश के काम और कला की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस ना बताया कि ‘यश ने इस फिल्म में खुद को भी पीछे छोड़ दिया है। मुझे पूरा यकीन है कि ‘टॉक्सिक’ उनके फैंस के लिए अब तक का सबसे बड़ा तोहफा साबित होगी। हम फिलहाल इतना ही कह सकते हैं कि जब भी यह फिल्म रिलीज होगी, और वह जल्द ही होगी, तो यह दर्शकों को पूरी तरह हैरान कर देगी।’
कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
फिल्म की रिलीज डेट बार बार बदलता देख फैंस परेशान थे कि आखिर ये फिल्म कब सिनेमाघरों में देखने मिलेगी। पहले ये फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च में रिलीज होने वाली थी लेकिन धुरंधर 2 से मुकाबला होता देख मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा कर 19 अप्रैल कर दिया गया। उनके बाद 4 जून तारीख सामने आई और फाइनली फिलनली मेकर्स ने साफ कर दिया था कि ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘टॉक्सिक’ में हुमा का किरदार
इस फिल्म में हुमा कुरैशी ‘एलिजाबेथ’ का किरदार निभा रही है। ये किरदार फिल्म की डार्क और रहस्यमयी दुनिया का एक बेहद अहम, शक्तिशाली और गंभीर किरदार है। फिल्म ‘टॉक्सिक’ का बजट करीब 800 से 850 करोड़ रुपये है और इसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यश ‘टॉक्सिक’ के प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने इस फिल्म को वेंकट के नारायण के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
