साल 2002 में आई फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ बॉलीवुड की मशहूर रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान, सलमान खान, माधुरी दीक्षित जैसे एक्टर्स नजर आए थे। फिल्म रिश्तों और उनके बीच गलतफहमियों और लव ट्रायंगल पर आधारित थी। फिल्म में माधुरी दीक्षित ने राधा का किरदार निभाया था जो कि एक अहम किरदार था।

अब सालों बाद फिल्म के निर्माता के सी बोकाडिया ने एक बड़ा खुलासा किया है। उनका बताया कि फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद माधुरी दीक्षित नहीं, बल्कि काजोल थीं।

यह भी पढ़ें- Prahaar Teaser : ‘कसाब को फांसी तक पहुंचाने वाले वकील की कहानी, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का दमदार टीजर रिलीज

कैसे फाइनल हुई थी फिल्म की स्टारकास्ट

हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता के सी बोकाडिया ने पुरानी बातों को याद करते हुए कई किस्से साझा किए। जैकी श्रॉफ से लेकर राजेश खन्ना से जुड़े किस्से उन्होंने यहां शेयर किए। इसी बीच फिल्ममेकर ने बताया कि जब वो फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ बना रहे थे तो उसके लिए स्टारकास्ट फाइनल हो चुकी थी। फिल्ममेकर ने कहा- ‘हमने शाहरुख, सलमान और माधुरी के साथ 4 से 5 घंटे में सेटअप बना दिया।’

कैसे अचानक काजोल की जगह फाइनल हुईं माधुरी

फिल्ममेकर ने कहा कि ‘माधुरी से पहले मैं काजोल से बात करके आया और रिक्कू जी (रिक्कू राकेश नाथ) ने मुझे घेर लिया और उसके बाद काजोल जी निकल गई और माधुरी दीक्षित जी इन हो गईं। मैं पहले फिल्मसिटी में काजोल जी से मिलकर आया, नेगोसिएशन हुआ। मैं उनके नीचे वाले लोगों से मिला और बीच में ये आ गया। रिक्कू जी ने कुछ भी कर दिया, समझा-समझू के।’

यह भी पढ़ें- ‘मेरी उम्र 80 साल से ज्यादा है, ये सिर्फ एक चूक थी’, PM मोदी संग वायरल वीडियो पर बोले पद्मश्री अनिल रस्तोगी

जानकारी के लिए बता दें कि इस बातचीत में के सी बोकाडिया का रिक्कू जी से मतलब यहां माधुरी दीक्षित के सेक्रेटरी रिक्कू राकेश नाथ से था। रिक्कू जी करीब 27 सालों तक माधुरी के सेक्रेटरी रहे, जिन्होंने एक्ट्रेस के करियर को बनाने में काफी मदद की।

सलमान खान ने कभी नहीं सुनी ‘हम तुम्हारे हैं सनम’की कहानी

इसके अलावा फिल्ममेकर ने ये भी बताया कि फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ की स्टोरी कभी भी सलमान खान को सुनाई ही नहीं गई थी, सिर्फ उनके पिता सलीम खान से इस बारे में बात हुई थी। सलमान खान के लव एंगल का किरदार ऐश्वर्या राय ने निभाया था। फिल्म में उनका छोटा सा कैमियो था। जिसके लिए उन्होंने एक अंधी लड़की को रोल प्ले किया था।

फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’

फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में सलमान खान ने माधुरी दीक्षित के करीबी दोस्त का किरदार निभाया था और शाहरुख खान फिल्म में उनके पति थे। ये फिल्म 1995 में आई तमिल फिल्म ‘थोटा चिनुंगी’ की हिंदी रीमेक है। कमाल बात ये है कि दोनों ही फिल्मों के निर्देशक के एस अदियामन ही थे। उस समय में ये एक औसत फिल्म साबित हुई थी। सिर्फ 12 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने करीब 34 करोड़ रुपये की कमाई की थी।